Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*उपायुक्त ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण*

………..

*19 जुलाई को 18 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी में होगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024*

………..

*फ्रिस्किंग, जैमर, नियंत्रण कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश*

——————-

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने 19 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लूथरन उच्च विद्यालय, शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर एवं ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों में व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, जैमर का अधिष्ठापन, नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, डिस्प्ले बोर्ड पर परीक्षार्थियों के रोल नंबर के प्रदर्शन, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सुनिश्चित किया जाए।

 

*फ्रिस्किंग में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त*

 

उपायुक्त ने सभी दंडाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व प्रत्येक परीक्षार्थी की निर्धारित मानकों के अनुरूप सघन फ्रिस्किंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जोनल दंडाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया कि फ्रिस्किंग प्रक्रिया की सतत निगरानी रखें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी रिपोर्टिंग समय का शत-प्रतिशत पालन करें तथा परीक्षा संचालन से संबंधित प्रत्येक प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी करें।

 

उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

_निरीक्षण के दौरान परीक्षा के जोनल दंडाधिकारी सह परियोजना निदेशक, आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।_

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment