विद्यालय में जवानों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने मिलकर लगाए पौधे
सिमरिया (चतरा)। 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की “डी” समवाय, शिला द्वारा शनिवार को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वाहिनी के कमांडेंट संजीव कुमार के निर्देश पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक कमांडेंट उत्तम कुमार पॉल ने किया। इस दौरान उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, कुरूम के शिक्षक, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने एसएसबी के जवानों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम में एसएसबी के उप निरीक्षक (सामान्य) ललित मोहन सिंह सहित कुल 10 जवानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा हरित वातावरण के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।





















Total Users : 1081789
Total views : 2885788