Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में 12 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा गया जेल

प्रतापपुर (चतरा)। महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के प्रति प्रतापपुर पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता का परिचय दिया है। नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को प्राप्त आवेदन के आधार पर प्रतापपुर थाना कांड संख्या-65/2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 एवं पॉक्सो अधिनियम की धारा 8 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तत्काल छापेमारी अभियान शुरू किया।

छापेमारी के दौरान नामजद आरोपी ललन साव, पिता स्वर्गीय रामचंद्र साव, निवासी टंडवा, थाना प्रतापपुर, जिला चतरा को गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध शीघ्र एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment