चार अभ्यर्थी अग्निवीर और एक युवती होमगार्ड भर्ती में सफल, सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित
प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर के विधायक मोहल्ला स्थित द स्टडी जोन कोचिंग सेंटर ने एक बार फिर अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन का परिचय दिया है। सीमित संसाधनों और कम शुल्क में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले इस संस्थान के पांच अभ्यर्थियों ने विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनमें चार अभ्यर्थियों का अग्निवीर भर्ती परीक्षा तथा एक युवती का होमगार्ड भर्ती परीक्षा में चयन हुआ है।
इस उपलब्धि पर शनिवार को कोचिंग सेंटर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी सफल अभ्यर्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के संचालक एवं शिक्षक कमल किशोर ने कहा कि कठिन परिश्रम, सही मार्गदर्शन और अनुशासित तैयारी ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को परीक्षा उत्तीर्ण कराना नहीं, बल्कि उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचाना है।
अग्निवीर भर्ती परीक्षा में आर्यन कुमार, मंजीत कुमार, भास्कर कुमार एवं छोटू कुमार ने सफलता प्राप्त की, जबकि पूजा कुमारी का चयन होमगार्ड भर्ती परीक्षा में हुआ।
संस्थान में JTET, JPSC, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, नेतरहाट आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा तथा इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में कम शुल्क पर कराई जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए विशेष सुविधा के साथ अध्ययन हेतु सुसज्जित पुस्तकालय की व्यवस्था भी उपलब्ध है। सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





















Total Users : 1081788
Total views : 2885787