सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया गया जोर, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दुवारी पंचायत में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बैनर तले एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने की, जबकि संचालन जागेश्वर मोची ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों ने भाग लिया।
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान, पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष देवनारायण दांगी, प्रखंड सचिव देवदीप कुमार, झामुमो व्यवसायिक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सह पत्रकार तुलसी यादव, पूर्व मुखिया जवाहर यादव, शशि गुप्ता, उपाध्यक्ष यूनुस अंसारी, पंचायत अध्यक्ष अजय रविदास, विजय यादव, गुलाब यादव, पवन कुमार, इमामन मियां, नगमा खातून सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।





















Total Users : 1078315
Total views : 2880832