Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

79 युवाओं का होम गार्ड में चयन, सम्मान समारोह में गूंजा गर्व का स्वर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कभी नक्सल प्रभावित रहा क्षेत्र अब बन रहा युवाओं की सफलता का केंद्र, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

कुंदा (चतरा)। कभी नक्सलियों के गढ़ के रूप में पहचान रखने वाले कुंदा प्रखंड ने अब नई दिशा में कदम बढ़ाया है। प्रखंड के 79 युवाओं के एक साथ होम गार्ड में चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। गुरुवार को कुंदा जनता उच्च विद्यालय परिसर में नवनियुक्त जवानों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती ने किया।

समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवनियुक्त जवानों को पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती ने कहा कि अति सुदूरवर्ती एवं कभी नक्सल प्रभावित रहे कुंदा क्षेत्र से 79 युवाओं का एक साथ चयन होना ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पहले यहां के युवा भय के माहौल में जीते थे, लेकिन आज वही युवा वर्दी पहनकर समाज और जिले की सुरक्षा के लिए तैयार हैं। उन्होंने जवानों से अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड प्रमुख कमला देवी, बीडीओ साकेत सिन्हा एवं थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने भी चयनित जवानों को शुभकामनाएं दीं। बीडीओ साकेत सिन्हा ने कहा कि होम गार्ड जवान चुनाव, त्योहार एवं आपदा जैसी परिस्थितियों में प्रशासन और पुलिस की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास के साथ कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन की आधी लड़ाई मन से जीती जाती है।

वहीं थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि वर्दी जनता के विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक होती है। इस विश्वास को बनाए रखना प्रत्येक जवान की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ सेवा करने का संदेश दिया। एसएसबी कमांडेंट संजय यादव ने भी जवानों को अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना का पाठ पढ़ाया।

समारोह की विशेष बात यह रही कि सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एक मंच पर उपस्थित होकर चयनित जवानों को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि कुंदा के युवाओं की यह सफलता पूरे क्षेत्र के युवाओं को सरकारी सेवा और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगी। कार्यक्रम में मौजूद जवानों के परिजनों की आंखें गर्व से नम थीं। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि अब कुंदा की पहचान शिक्षा, रोजगार और सेवा से होगी, न कि हिंसा से।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत भोक्ता, राजद प्रखंड अध्यक्ष रंजीत भोक्ता, युवा प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश यादव, राजद जिला उपाध्यक्ष दिलीप प्रसाद यादव, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, सिक्कीदाग मुखिया अनीता देवी, कुंदा मुखिया मनोज साहू, सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, लवकुश गुप्ता, गंदौरी साव सहित सभी नवनियुक्त होम गार्ड जवान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment