Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड की बेटी ने बढ़ाया मान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 दीपाली रिया ने सीएम से की शिष्टाचार मुलाकात, साझा किया सफलता का सफर

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का खिताब जीतने वाली दीपाली रिया ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान दीपाली रिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि 29 मार्च 2026 को रांची में आयोजित मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 प्रतियोगिता में विजेता बनने तक का उनका सफर संघर्ष, मेहनत और समर्पण से भरा रहा। उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने पिछले एक वर्ष से अधिक समय तक लगातार रैंप वॉक, ग्रूमिंग क्लास और इंटरव्यू की विशेष तैयारी पूरी लगन और ईमानदारी के साथ की। दीपाली रिया मूल रूप से बोकारो की निवासी हैं।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का खिताब जीतकर दीपाली रिया ने न केवल बोकारो बल्कि पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता राज्य की अन्य प्रतिभाशाली युवतियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रतिभाओं की धरती है और यहां के युवा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर लगातार राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दीपाली रिया भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर झारखंड का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश को नई पहचान दिलाएंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लायंस क्लब ऑफ गुमला द्वारा  कुल 26 मोतियाबिंद मरीजों की जांचोपरांत कुल 9 मरीजों निशुल्क आपरेशन हुआ

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

Leave a Comment