Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

जगन्नाथपुर रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने खींची रथ की रस्सी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान— जगन्नाथपुर मंदिर को मिलेगी नई पहचान, बनेगा भव्य तोरणद्वार

रांची। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर गुरुवार को आयोजित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा महोत्सव 2026 में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान “जय-जय जगन्नाथ” के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक रथयात्रा के साक्षी बने और पूरे उत्साह के साथ आयोजन में शामिल हुए।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जगन्नाथपुर मंदिर की भव्यता और ऐतिहासिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि धुर्वा स्थित जगन्नाथ मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर भव्य तोरणद्वार का निर्माण कराया जाएगा, ताकि मंदिर की पहचान दूर से ही दिखाई दे और इसे पर्यटन के मानचित्र पर और अधिक सशक्त स्थान मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रथयात्रा महोत्सव का पूरे वर्ष श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस वर्ष उमड़ी विशाल भीड़ मंदिर की दिव्यता, आस्था और आकर्षण का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में रथयात्रा महोत्सव को और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment