Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रास्ता विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में पांच लोग गंभीर घायल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

वर्षों पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, सभी घायलों को मगध मेडिकल कॉलेज रेफर

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तरवागड़ा पंचायत के परसिया गांव में वर्षों से चले आ रहे रास्ता विवाद ने बुधवार की देर शाम हिंसक रूप ले लिया। रास्ते के अधिकार को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई लाठी-डंडे और हाथापाई की घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर सभी घायलों को तत्काल हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, परसिया गांव निवासी गनौरी यादव एवं धनंजय सिंह के बीच रास्ते को लेकर कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। इस मामले में गनौरी यादव ने पूर्व में अंचल कार्यालय में आवेदन देकर स्थायी समाधान की मांग की थी। तत्कालीन अंचल अधिकारी ऋतिक कुमार ने दोनों पक्षों को संबंधित भूमि एवं रास्ते से जुड़े दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया था।

बताया जाता है कि करीब तीन दिन पहले भी इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। उस समय दोनों पक्षों ने हंटरगंज थाना में अलग-अलग आवेदन देकर एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन जांच पूरी होने से पहले ही बुधवार को विवाद दोबारा भड़क उठा और मारपीट की घटना हो गई।

मारपीट में एक पक्ष से पंकज कुमार यादव, शांति देवी एवं सुजीत कुमार यादव घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से अक्षय कुमार सिंह एवं गौरव राज घायल बताए गए हैं। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। गांव में किसी प्रकार का तनाव न फैले, इसके लिए पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि रास्ता विवाद का समय रहते प्रशासनिक स्तर पर स्थायी समाधान कर दिया जाता, तो इस प्रकार की हिंसक घटना टाली जा सकती थी। उन्होंने प्रशासन से विवादित रास्ते की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र समाधान निकालने की मांग की है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment