Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

महिला किसानों को वितरित किए गए ग्राफ्टेड टमाटर के पौधे

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

वैज्ञानिक खेती, पौधों की देखभाल और अधिक उत्पादन के गुर बताए गए

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड अंतर्गत बनहे आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के तहत संचालित सवानों एवं लोबगा इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर में गुरुवार को क्लस्टर से जुड़ी महिला किसानों के बीच ग्राफ्टेड टमाटर के पौधों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर प्रशिक्षक सतीश कुमार ने महिला किसानों को ग्राफ्टेड टमाटर की वैज्ञानिक खेती, पौधों के रोपण की सही विधि, नियमित देखभाल तथा अधिक उत्पादन प्राप्त करने के आधुनिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर किसान बेहतर गुणवत्ता और अधिक उपज प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं, ब्लॉक पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने पौधों की नियमित देखरेख, समय पर सिंचाई, पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग तथा रोग एवं कीट प्रबंधन से संबंधित आवश्यक जानकारी देते हुए किसानों को तकनीकी सलाह दी। कार्यक्रम में क्लस्टर समन्वयक ममता देवी, पुष्पा कुमारी, क्लस्टर डाटा एंट्री ऑपरेटर उमेश कुमार, सीआरपी रेखा देवी, कविता देवी सहित क्लस्टर से जुड़ी महिला किसान एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment