लोहरदगा : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ अंतर्गत संजय गांधी पथ, ठाकुर मोहल्ला में एक व्यक्ति द्वारा सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। मोहल्ले के ही एक रसूखदार व्यक्ति ने जेसीबी मशीन लगाकर नवनिर्मित पीसीसी मुख्य सड़क को पूरी तरह से डैमेज (क्षतिग्रस्त) कर दिया। इस मनमानी से आक्रोशित आम नागरिकों और स्थानीय मोहल्ले वासियों ने इसकी लिखित शिकायत वार्ड पार्षद और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।स्थानीय जनमानस और मोहल्ले वासियों का आरोप है कि सड़क को क्षतिग्रस्त करने वाला यह व्यक्ति आए दिन मोहल्ले में होने वाले विकास कार्यों में रोड़ा अटकाता है। चाहे सड़क निर्माण का कार्य हो, बिजली का पोल गाड़ना हो या अन्य कोई जनहित का काम, उक्त व्यक्ति द्वारा हमेशा बेवजह विवाद खड़ा किया जाता है। सड़क तोड़े जाने से पूरे मोहल्ले में आवागमन बाधित हो गया है और लोगों में भारी आक्रोश है। वार्ड पार्षद अविनाश कौर ने कहा कि सरकारी राशि से बनी सार्वजनिक सड़क को इस तरह जेसीबी से तोड़ना सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को इस संबंध में लिखित शिकायत सौंपकर आरोपी के खिलाफ दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया गया है। स्थानीय जनता की मांग है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करने के आरोप में दोषी व्यक्ति पर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी विकास कार्यों को बाधित करने का दुस्साहस न कर सके।
लोहरदगा नगर परिषद: विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने वाले व्यक्ति पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग

On: July 14, 2026 6:30 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1078311
Total views : 2880826