मिशन वात्सल्य योजना को प्रभावी बनाने पर जोर, पात्र बच्चों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश
चतरा। उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अनुमोदन समिति (SFCAC) की त्रैमासिक बैठक में अनाथ, एकल अभिभावक एवं बेसहारा बच्चों के सुरक्षित भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मिशन वात्सल्य योजना के तहत ग्रामीण एवं पंचायत स्तर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र बच्चे को स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और सरल प्रक्रिया के माध्यम से मिल सके।
बैठक के दौरान 56 स्पॉन्सरशिप तथा 2 फोस्टर केयर आवेदनों की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में आवेदनों में पाई गई त्रुटियों को शीघ्र दूर करने तथा अगली बैठक तक सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए जिला बाल संरक्षण इकाई एवं मिराकल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पात्र बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।























Total Users : 1072498
Total views : 2872438