दो लोग घायल, सदर अस्पताल रेफर
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के चतरा–चौपारण मुख्य मार्ग स्थित अमीन गांव के समीप सोमवार को हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक की पहचान 45 वर्षीय शंकर साव, निवासी टीकर गांव (सदर थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक इटखोरी की ओर से आ रही थी। इसी दौरान अमीन गांव के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस को सूचना दी। ग्रामीणों की तत्परता से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल, चतरा भेजा गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।























Total Users : 1072495
Total views : 2872435