Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्व. रामचंद्र राम प्रीमियम क्रिकेट लीग का फाइनल संपन्न

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिसई की टीम बनी चैंपियन, विजेता-उपविजेता को ₹25 हजार व ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित

टंडवा (चतरा)। प्रखंड के धनगड़ा पंचायत अंतर्गत रक्सी खेल मैदान में आयोजित स्व. रामचंद्र राम प्रीमियम क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला रविवार को रक्सी और सिसई टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिसई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रक्सी की टीम निर्धारित 12 ओवर में 93 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तरी सिसई की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए एकतरफा अंदाज में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। समापन समारोह में मुख्य अतिथि झामुमो नेता मनोज चंद्रा ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ₹25,000 नगद पुरस्कार तथा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मनोज चंद्रा ने कहा कि खेल से मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जीवन राम, चंद्रदेव साहू, जयप्रकाश साव, राजेंद्र साव, प्रकाश कुमार, तापेश्वर राम, सुगन साव, विकास सिंह, बसंत भारती, नितीश राम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment