Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रुद्र प्रताप ने तैराकी चैंपियनशिप में जीते चार स्वर्ण पदक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जूनियर एवं सब-जूनियर जिला तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, क्षेत्र में खुशी की लहर

कान्हाचट्टी (चतरा)। चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत राजपुर पंचायत के मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह के पुत्र रुद्र प्रताप ने हजारीबाग में आयोजित चौथी जूनियर एवं सब-जूनियर जिला तैराकी चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक जीतकर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

हजारीबाग तैराकी संघ के तत्वावधान में कनहरी स्थित द अनंता बाय द हिल के स्विमिंग पूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में रुद्र प्रताप ने अंडर-15 (ग्रुप-3) वर्ग में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने 50 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर बटरफ्लाई और 50 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

रुद्र प्रताप की इस उपलब्धि से राजपुर पंचायत सहित पूरे कान्हाचट्टी प्रखंड में खुशी का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने कहा कि रुद्र की यह सफलता क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment