Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 159.03 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

1,444 पुड़िया ब्राउन शुगर, नकदी और मोबाइल जब्त, सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

रांची। राजधानी रांची में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोरंडा थाना क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 159.03 ग्राम ब्राउन शुगर, नकद राशि एवं मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में पुलिस अब नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हटिया के डीएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने डोरंडा थाना क्षेत्र के कुसई जतरा मैदान तथा साकेत नगर, हिनू इलाके में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चार लोगों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक भुईयां, नरेश कुमार, महेश कुमार एवं संदीप कुमार दांगी के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 1,444 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन 159.03 ग्राम), 58,100 रुपये नकद तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद ब्राउन शुगर कहां से लाई गई थी तथा इसके अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही सप्लाई चेन, खरीद-बिक्री के ठिकानों एवं अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment