Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप में पिंडारकोण विद्यालय बना चैंपियन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर को 5-1 से हराकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

गिद्धौर (चतरा): गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के जपुआ खेल मैदान में सोमवार को सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह एवं शारीरिक शिक्षकों की उपस्थिति में किया गया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में पहले दिन अंडर-17 बालक वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए।

प्रतियोगिता में कुल तीन टीमों ने भाग लिया, जिनमें से एक टीम वॉकओवर के कारण प्रतियोगिता से बाहर हो गई। इसके बाद फाइनल मुकाबला प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय, गिद्धौर एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पिंडारकोण के बीच खेला गया।

रोमांचक फाइनल मुकाबले में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पिंडारकोण की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-1 के बड़े अंतर से प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय, गिद्धौर को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ पिंडारकोण की टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अंडर-15 बालक एवं अंडर-17 बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इन वर्गों की विजेता टीमें भी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चतरा जाएंगी। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार पांडेय, वीरेंद्र तिर्की, चंदन कुमार पांडेय, प्रेमचंद दास, मनय मुंडा, जागेश्वर साव, सत्यम सर सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चौपारण के बरहमोरिया में करंट का कहर: बच्ची को बचाने में पिता की मौत, पांच लोग झुलसे

आजादी के दशकों बाद भी गड़ मोरवा सहित कई गांवों में पसरा है अंधेरा, शुद्ध पेयजल और आंगनबाड़ी केंद्र के लिए मीलों सफर करने को मजबूर हैं ग्रामीण

पर्यटन, खेल और संस्कृति के विकास पर मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षा

दूसरा समन जारी होने के बाद ED कार्यालय पहुंचे पूर्व मंत्री के पुत्र, योगेंद्र तिवारी से जुड़े वित्तीय लेन-देन पर साक्ष्यों के साथ तीखे सवाल

मुख्यमंत्री का शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

आधुनिक कृषि तकनीकों से जुड़ेंगे चतरा के किसान, प्रशिक्षण और परिभ्रमण होगा प्रभावी

Leave a Comment