Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने का आरोप, ग्राहकों में आक्रोश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

करमा चौक स्थित अंग्रेजी शराब दुकान की जांच की मांग, राजनीतिक दबाव का भी आरोप

मयूरहंड (चतरा): चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत करमा चौक स्थित अनुज्ञप्ति प्राप्त अंग्रेजी शराब दुकान में निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक कीमत पर शराब बेचे जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से दुकान में खुलेआम अधिक दाम वसूले जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण हो रहा है।

ग्राहकों के अनुसार, निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने को लेकर कई बार दुकान के कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच तीखी नोकझोंक एवं धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन चुकी है। लोगों का कहना है कि यदि उत्पाद विभाग समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं करता है, तो भविष्य में कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान में कार्यरत कुछ कर्मचारी राजनीतिक प्रभाव का हवाला देकर मनमाने ढंग से शराब बेच रहे हैं। आरोप है कि ग्राहकों द्वारा अधिक कीमत का विरोध करने पर उन्हें कथित रूप से राजनीतिक पहुंच का डर दिखाया जाता है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों का कहना है कि 8 PM प्रीमियम ब्लैक व्हिस्की, मैकडॉवेल्स (McDowell’s) सहित विभिन्न ब्रांड की व्हिस्की, बीयर एवं अन्य शराब एमआरपी से अधिक कीमत पर बेची जा रही हैं। उनका आरोप है कि लगभग सभी ब्रांडों पर निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूली जा रही है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन एवं उत्पाद विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अनियमितता की पुष्टि होती है, तो दोषी कर्मचारियों एवं संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा सभी शराब दुकानों पर एमआरपी के अनुरूप बिक्री सुनिश्चित कराई जाए, ताकि उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण रोका जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment