Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भाषण व निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया गया सम्मानित

गिद्धौर (चतरा): गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित मैन चौक के एक कोचिंग सेंटर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं कोचिंग में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भाषण प्रतियोगिता में अनुप्रिया गुप्ता ने प्रथम, अनिकेश कुमार ने द्वितीय तथा शिफा मरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में पूजा कुमारी प्रथम, रानी कुमारी द्वितीय एवं सलोनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला युवा पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, शिक्षा, एकात्मता और जनसेवा का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन दांगी, राजेंद्र दांगी, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (Ex-NYV) मनोज कुमार यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित र

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चौपारण के बरहमोरिया में करंट का कहर: बच्ची को बचाने में पिता की मौत, पांच लोग झुलसे

आजादी के दशकों बाद भी गड़ मोरवा सहित कई गांवों में पसरा है अंधेरा, शुद्ध पेयजल और आंगनबाड़ी केंद्र के लिए मीलों सफर करने को मजबूर हैं ग्रामीण

पर्यटन, खेल और संस्कृति के विकास पर मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षा

दूसरा समन जारी होने के बाद ED कार्यालय पहुंचे पूर्व मंत्री के पुत्र, योगेंद्र तिवारी से जुड़े वित्तीय लेन-देन पर साक्ष्यों के साथ तीखे सवाल

मुख्यमंत्री का शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

आधुनिक कृषि तकनीकों से जुड़ेंगे चतरा के किसान, प्रशिक्षण और परिभ्रमण होगा प्रभावी

Leave a Comment