Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

65वीं सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रोमांचक फाइनल में प्लस टू उच्च विद्यालय प्रतापपुर बना चैंपियन, विजेता-उपविजेता टीम को ट्रॉफी व मेडल देकर किया गया सम्मानित

प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सोमवार को 65वीं सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 15 वर्ष एवं 17 वर्ष आयु वर्ग के अंतर्गत मध्य विद्यालयों एवं प्लस टू उच्च विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन अंचल अधिकारी विकास कुमार टूडु एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) अजय कुमार दास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वहीं प्रमुख प्रतिनिधि कपिल पासवान ने फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में प्लस टू उच्च विद्यालय प्रतापपुर एवं पीएम श्री उच्च विद्यालय जोगियारा की टीमें आमने-सामने थीं। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः बेहतर प्रदर्शन के दम पर प्लस टू उच्च विद्यालय प्रतापपुर की टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं पीएम श्री उच्च विद्यालय जोगियारा की टीम उपविजेता रही।

समापन समारोह में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किशोर कुमार, बीपीओ अजय कुमार दास, शिक्षक संजीव कुमार, खेल शिक्षक राजकुमार शुक्ला एवं संकुल साधन सेवी संजय कुमार ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि सुब्रतो मुखर्जी कप जैसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं। खिलाड़ियों से खेल भावना बनाए रखते हुए निरंतर अभ्यास करने और भविष्य में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का भी आह्वान किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चौपारण के बरहमोरिया में करंट का कहर: बच्ची को बचाने में पिता की मौत, पांच लोग झुलसे

आजादी के दशकों बाद भी गड़ मोरवा सहित कई गांवों में पसरा है अंधेरा, शुद्ध पेयजल और आंगनबाड़ी केंद्र के लिए मीलों सफर करने को मजबूर हैं ग्रामीण

पर्यटन, खेल और संस्कृति के विकास पर मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षा

दूसरा समन जारी होने के बाद ED कार्यालय पहुंचे पूर्व मंत्री के पुत्र, योगेंद्र तिवारी से जुड़े वित्तीय लेन-देन पर साक्ष्यों के साथ तीखे सवाल

मुख्यमंत्री का शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

आधुनिक कृषि तकनीकों से जुड़ेंगे चतरा के किसान, प्रशिक्षण और परिभ्रमण होगा प्रभावी

Leave a Comment