Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

14 घंटे तक जाम रहा NH-522, मुआवजे और नौकरी के आश्वासन के बाद माने ग्रामीण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हाइवा की चपेट में आने से सहदेव यादव की मौत, ट्रांसपोर्टर देगा 5 लाख, सरकार से 6 लाख सहायता का आश्वासन

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया-चतरा मुख्य मार्ग (एनएच-522) पर देलहो गांव के समीप रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में घंटों तक तनाव का माहौल बना रहा। एक अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से देलहो निवासी सहदेव यादव की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच-522 को जाम कर दिया, जिससे लगभग 14 घंटे तक सड़क पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

घटना की सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी (सीओ) गौरव कुमार राय एवं थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों और मृतक के परिजनों से लगातार वार्ता की, लेकिन ग्रामीण उचित मुआवजे और परिवार के भविष्य की सुरक्षा की मांग पर अड़े रहे।

कई दौर की बातचीत और प्रशासन की पहल के बाद रविवार रात करीब 10 बजे समझौता हुआ, जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया। समझौते के तहत संबंधित ट्रांसपोर्टर की ओर से पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी। इसमें 3 लाख रुपये तत्काल नकद प्रदान किए गए, जबकि शेष 2 लाख रुपये दो दिनों के भीतर देने का आश्वासन दिया गया।

इसके अलावा मृतक के परिजनों के एक सदस्य को कंपनी में रोजगार उपलब्ध कराने तथा बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था कराने का भी आश्वासन दिया गया। प्रशासन की ओर से ‘हिट एंड रन’ योजना एवं आपदा राहत कोष के तहत कुल 6 लाख रुपये की सरकारी सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कराने का भरोसा भी दिया गया।

करीब 14 घंटे तक सड़क जाम रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और कई लोग घंटों तक फंसे रहे। रात में जाम हटने के बाद यातायात सामान्य हो सका, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

जाम के कारण अंतिम संस्कार में भी विलंब हुआ और सोमवार सुबह मृतक सहदेव यादव का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कोयला ढोने वाले भारी वाहनों की रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चौपारण के बरहमोरिया में करंट का कहर: बच्ची को बचाने में पिता की मौत, पांच लोग झुलसे

आजादी के दशकों बाद भी गड़ मोरवा सहित कई गांवों में पसरा है अंधेरा, शुद्ध पेयजल और आंगनबाड़ी केंद्र के लिए मीलों सफर करने को मजबूर हैं ग्रामीण

पर्यटन, खेल और संस्कृति के विकास पर मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षा

दूसरा समन जारी होने के बाद ED कार्यालय पहुंचे पूर्व मंत्री के पुत्र, योगेंद्र तिवारी से जुड़े वित्तीय लेन-देन पर साक्ष्यों के साथ तीखे सवाल

मुख्यमंत्री का शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

आधुनिक कृषि तकनीकों से जुड़ेंगे चतरा के किसान, प्रशिक्षण और परिभ्रमण होगा प्रभावी

Leave a Comment