Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

फूलों और रोशनी से जगमगाया राम लखन हनुमान मंदिर, 15वीं वर्षगाँठ पर 5 कुमारी कन्याओं की महाआरती बनी विशेष आकर्षण

On: June 15, 2026 9:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*फूलों और रोशनी से जगमगाया राम लखन हनुमान मंदिर, 15वीं वर्षगाँठ पर 5 कुमारी कन्याओं की महाआरती बनी विशेष आकर्षण*

 

लोहरदगा, शहर के लहेरी मोहल्ला स्थित राणा चौक में अवस्थित राम लखन हनुमान मंदिर की 15वीं वर्षगाँठ श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर 5 कुमारी कन्याओं द्वारा की गई भव्य महाआरती श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर के पुजारी जीतू पाठक एवं रामसेवक पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन कराया गया। वर्षगाँठ के अवसर पर मंदिर को फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से भव्य रूप से सजाया गया था। संध्या होते ही मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा उठा और भगवान श्रीराम तथा बजरंगबली के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महाआरती के दौरान पूजा अग्रवाल, राजनंदनी कुमारी, प्रियंका साहू, सृष्टि पांडेय एवं भावना मित्तल ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान की आराधना की। महाआरती में बड़ी संख्या में माताएं , बहनें, राम भक्त एवं बच्चे शामिल हुए। महाआरती के उपरांत 5 कुमारी कन्याओं को परमेश्वर साहू, मनीष साहू, मनोज कुमार, कंचनमाला,एवं दीपा साहू द्वारा साफा पहनाकर तथा राम दरबार का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर परमेश्वर साहू, मनीष साहू, दीपा साहू, कंचन माला, नवीन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, कमल महतो, सचिन कुमार साहू, सत्यम कुमार, चंदन गोयल, अजय मित्तल, अनिल अग्रवाल, विनोद राय, विपुल, विनय केसरी, प्रियांशु प्रिया, चंदन गोप, रामविलास सिंह, जगतपाल केसरी समेत अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया*

*डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला में तीन दिवसीय प्रथम चरण क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित एवं गणेश वंदना के साथ किया गया*

बजरंग दल लोहरदगा का सेवा संकल्प: विश्व रक्तदान दिवस पर 10 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

समाजसेवी इन्दर सिंह बागावास के नशामुक्त अभियान को मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

Leave a Comment