
गुमला -डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के अंतर्गत डीएवी सेंटर फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस के तत्वावधान में डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड ज़ोन-A द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला में 15 से 17 जून 2026 तक तीन दिवसीय प्रथम चरण क्षमता संवर्धन कार्यक्रम (कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम) का भव्य शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन और बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से शुरू हुए इस गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन एआरओ सह प्रशिक्षण समन्वयक श्री ओ पी मिश्रा की देखरेख में किया जा रहा है, जिसमें गुमला, गढ़वा, सिमडेगा,लोहरदगा,चाईबासा और लातेहार के 223 शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग ले रहे हैं।प्रशिक्षण समन्वयक श्री ओ पी मिश्रा ने शिक्षकों को स्वाध्याय की आदत डालने की सलाह दी और बदले हुए सीबीएसई सिलेबस पर चर्चा करते हुए कहा कि बदले हुए पाठ्यक्रम के स्वरूप को समझना और उसी के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करना आज के समय की सबसे बड़ी मांग है। शिक्षक ही वास्तव में राष्ट्र के निर्माता हैं। समाज में जो भी सकारात्मक बदलाव आता है, उसकी धुरी शिक्षक ही होते हैं। शिक्षक अपने आचरण, ज्ञान और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के जीवन पर जो गहरा प्रभाव छोड़ते हैं, वही प्रभाव अंततः एक सुदृढ़ और आदर्श समाज के निर्माण का आधार बनता है।इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से आब्जर्वर के रूप में डीएवी उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए क्लस्टर हेड सह डीएवी गुमला की प्रधानाचार्या श्रीमती माधवी पांडेय ने प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह क्षमता संवर्धन कार्यक्रम हमारे शिक्षकों के लिए अपनी क्षमताओं को और धारदार बनाने का एक बेहतरीन मंच है। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से आब्जर्वर के रूप में डीएवी गढ़वा के प्रधानाचार्य ए के मंडल, एसएल डीएवी लोहरदगा के प्रभारी प्रधानाचार्य ए के पात्रो, बीएस डीएवी लातेहार के प्रधानाचार्य जी के सहाय, एमबी डीएवी लोहरदगा के प्रधानाचार्य डी के सिंह, डीएवी गुमला की प्रधानाचार्या माधवी पांडे और डीएवी सिमडेगा के प्रधानाचार्य सुजय कुमार मिश्रा अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


















Total Users : 1022062
Total views : 2802447