Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

On: June 15, 2026 7:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को मनरेगा अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत एक दिवसीय आम उत्सव-सह-बागवानी मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेले में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे महिला एवं पुरुष आम उत्पादक किसानों ने अपने-अपने बागानों में उत्पादित विभिन्न किस्म के आमों को आकर्षक स्टॉल लगाकर प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख बरिया देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी एवं अंचल अधिकारी दुर्गा कुमार बीपीएम अभिलाषा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर किसानों से आम उत्पादन की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना ग्रामीण किसानों की आय वृद्धि एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। आम बागवानी किसानों को स्थायी आजीविका उपलब्ध कराती है। ऐसे मेले किसानों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का बेहतर मंच प्रदान करते हैं, जिससे उन्हें उचित मूल्य मिल सके। सीओ दुर्गा कुमार ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से स्थापित आम बागान आज किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। पहले जो जमीन बंजर पड़ी रहती थी, आज वहां लहलहाते आम के बागान किसानों की तकदीर बदल रहे हैं। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों को उन्नत बागवानी तकनीक, पौध संरक्षण, जैविक खेती एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर किसान न केवल बेहतर उत्पादन कर सकते हैं, बल्कि बाजार में अधिक दाम भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आम में लगने वाले रोगों और उनके उपचार की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट आम प्रदर्शन करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित किसानों ने मंच से बागवानी से प्राप्त सफलता एवं अपने अनुभव साझा किए, जिससे अन्य किसान भी प्रेरित हुए। किसानों ने बताया कि मनरेगा से बागवानी कर उनकी सालाना आय में 40-50 हजार रुपये तक की वृद्धि हुई है। इस मौके पर बीपीओ अभिषेक किशोर, कनीय अभियंता रविशंकर भगत, पंचायत सचिव महिपाल भगत, भरत राम, एतवा उरांव, मनदयाल महतो सहित काफी संख्या में किसान, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, मनरेगा कर्मी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। मेले में मालदा, आम्रपाली, दशहरी, लंगड़ा, बॉम्बे ग्रीन सहित कई किस्म के आम आकर्षण का केंद्र रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया*

*डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला में तीन दिवसीय प्रथम चरण क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित एवं गणेश वंदना के साथ किया गया*

फूलों और रोशनी से जगमगाया राम लखन हनुमान मंदिर, 15वीं वर्षगाँठ पर 5 कुमारी कन्याओं की महाआरती बनी विशेष आकर्षण

बजरंग दल लोहरदगा का सेवा संकल्प: विश्व रक्तदान दिवस पर 10 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

समाजसेवी इन्दर सिंह बागावास के नशामुक्त अभियान को मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

Leave a Comment