Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया*

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला -नालसा एवं झालसा  के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला, अजीत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में 90 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला के विभिन्न क्षेत्र में पीएलवीयों द्वारा विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला के द्वारा ओल्ड एज होम गुमला में बुजुर्गों के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें मेडिकल कैंप का आयोजन भी किया गया जिसमें बुजुर्गों का चेकअप कर आवश्यकता अनुसार दवा का वितरण किया गया । प्रधान जिला जज एवं डालसा टीम द्वारा बुजुर्गों के बीच मिठाइया एवं बिस्किट बांटा गया । इस अवसर पर बोलते हुए  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजीत कुमार सिंह ने कहा कि विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस एक वैश्विक स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम है। जिससे 15 जून को मनाया जाता है ।आज के परिवेश में बच्चे बड़े होने पर माता-पिता  से दूरी बनाने लगते हैं जिससे परिवार में बिखराव आता है बुजुर्ग माता-पिता का छांव परिवार में बहुत ही महत्वपूर्ण है । भारतीय दादा-दादी छोटे बच्चों को भावनात्मक सुरक्षा प्रदान करते हैं जिसे माता-पिता अपने करियर और व्यक्तिगत लक्षण पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं जिससे परिवार का विकास होता है। वृद्ध व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय नीति और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भरण पोषण और कल्याण अधिनियम की शुरुआत से वृद्धो को आर्थिक और भावनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित होती है । हमारे सर्वोच्च न्यायालय ने भी बुजुर्गों की हितों की रक्षा करने के पक्ष में प्रावधान बनाया है। विधिक सेवा प्राधिकार गुमला आपकी सेवा में बराबर उपस्थित रहता है और आपको जब भी आवश्यकता पड़े आप विधिक सेवा प्राधिकार से सहायता ले सकते हैं। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम कुमार लाल गुप्ता ने कहा कि ओल्ड एज होम में बुजुर्ग लोगों के लिए सरकार ने सारा व्यवस्था अच्छे ढंग से किया है इसमें बुजुर्ग आराम से रहें और किसी प्रकार की कठिनाइयां होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार को सूचित कर उनसे सहायता ले सकते हैं।  जिला जज के निर्देश पर मैं हमेशा वृद्ध आश्रम आते रहता हूं और बुजुर्गों के दुख दर्द सुनते रहता हूं और उसे दूर करने का प्रयास करता हूं और आगे भी वृद्ध जनों की सेवा के लिए मैं तत्पर रहूंगा। एलएडीसी के प्रमुख डीएन ओहदार ने भी वृद्ध जनों को संबोधित करते हुए कानूनी संबंधी बातें बतलाई । सभा का संचालन स्थाई लोक अदालत के सदस्य श्री शंभू सिंह ने किया । इस कार्यक्रम में एलएडीसी  जितेंद्र सिंह, डीएलएसए के प्रकाश पांडे, पीएलबी प्रेम कुमार शाह, कुंदन तिवारी, एनोस बाखला,विनय कुमार तथा  संस्था के सचिव रिजोईस एरिक, वार्डन ज्योति प्रमिला केरकेटाआदि शामिल थे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खौफनाक वारदात: खाना नहीं बनाने पर पति ने सोती पत्नी का गला रेता, रातभर शव के साथ बिताई; गिरफ्तार

सांसद के निर्देश पर कबरा में लगाया गया नया ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने के लिए सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ घाघरा पहुंचेगी जय श्रीराम समिति एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ता

सीआइएसएफ व झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में अवैध कोयले का भंडारण जब्त

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में राहुल दुबे गैंग का आरोपी तुषार मिश्रा घायल, पैर की हड्डी टूटी; पकड़ने में दरोगा भी घायल

101 साल पुराने जर्जर बक्सा पुल के लिए अधिवक्ता योगेंद्र यादव का अनिश्चितकालीन धरना, बारिश में भीगते हुए दे रहे हैं आंदोलन

Leave a Comment