Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

On: June 15, 2026 7:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

 

*लोहरदगा।*

 

झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 के तहत जन्म, मृत्यु, विवाह, जाति, आय, आवासीय एवं अन्य प्रमाण-पत्रों के निर्गमन हेतु जिले के सभी प्रखंडों में 16 जून से 20 जून 2026 तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी संदीप कुमार मीना के निर्देशानुसार पंचायतवार शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां आम नागरिक आवेदन जमा कर विभिन्न प्रमाण-पत्रों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

 

*किस प्रखंड में शिविर कब*

 

*कुडू प्रखंड* में 16 जून को सलगी पंचायत भवन, सुंदरू पंचायत भवन एवं कोलसिमरी, 17 जून को बड़कीचांपी, जीमा एवं उडुमुड, 18 जून को चिरी, जिंगी एवं ककरगढ़, 19 जून को लावागाईं, टाटी एवं चंदलासो तथा 20 जून को कुड़ू एवं पण्डरा पंचायत भवनों में शिविर आयोजित होंगे।

 

*लोहरदगा सदर प्रखंड* में 16 जून को अरकोसा, रामपुर एवं हिरही, 17 जून को बाघा एवं हरमू , 18 जून को हेसल व तिगरा, 19 जून को भटखिजरी, निंगनी एवं मनहो, 20 जून को जोरी एवं जुरिया के पंचायत भवनों में यह शिविर आयोजित होंगे।

 

*नगर परिषद क्षेत्र* में मैरेज हॉल खादगढ़ा में 16 जून एवं नगर भवन में 18 जून को यह शिविर आयोजित होंगे।

 

*सेन्हा प्रखंड* में 16 जून को अलौदी, सेन्हा एवं उगरा, 17 जून को मुर्की तोड़ार एवं बदला, 18 जून को बुटी, तोड़ार, 19 जून को अरु, एवं डांडू, 20 जून को भडग़ांव एवं झालजमीरा के पंचायत भवनों में यह शिविर आयोजित होगा।

 

*भंडरा प्रखंड* में 16 जून को उदरंगी, आकाशी एवं गडरपो, 17 जून को भंडरा, मसमानो, 18 जून को बड़ागाईं एवं भौंरो, 19 जून को जमगाई और 20 जून को भीठा पंचायत भवन में यह शिविर लगाया जाएगा।

 

*पेशरार प्रखंड* में 16 जून को रोरद, तहसील कचहरी तुईमु, 17 जून को सीरम, 18 जून को हेसाग, 20 जून को पेशरार पंचायत में यह शिविर लगाया जाएगा।

 

*किस्को प्रखंड* 16 जून को देवदरिया एवं पाखर, 17 जून को नवाडीह एवं खरकी, 18 जून को बेटहठ, 19 जून को बगड़ू एवं अरेया, 20 जून को हिसरी एवं परहेपाट पंचायत भवन में यह शिविर आयोजित किया जाएगा।

 

*कैरो प्रखंड* में 16 जून को हनहट, 17 जून को कैरो एवं नरौली, 18 जून को सढ़ाबे, 19 जून को गजनी और 20 जून को गुड़ी पंचायत भवन में यह शिविर लगाया जाएगा।

 

जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थल पर पहुंचकर अपने आवश्यक प्रमाण-पत्रों के लिए आवेदन करें तथा शिविर का लाभ उठाएं। संबंधित पदाधिकारियों को शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

झारखंड आंदोलनकारी ने झामुमो नेता से की मुलाकात: जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कांग्रेस का विशेष प्रशिक्षण शिविर: प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव का भव्य स्वागत

पुलिस ने चलाया एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसी नकेल, दर्जनों गाड़ियों की हुई सघन जांच

युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल: कुत्तों के हमले से गंभीर रूप से घायल नीलगाय को कीचड़ से निकाला बाहर; प्राथमिक उपचार के बाद जंगल में छोड़ा

Leave a Comment