Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

On: June 15, 2026 7:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झालसा, रांची व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा श्री राजकमल मिश्रा के आदेशानुसार और डालसा सचिव श्री मनोरंजन कुमार के मार्गदर्शन में सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएलवी अज़हर अहमद, कलिंदर उरांव, निशा कुमारी, इजहार अहमद और शाहिद हुसैन ने लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के साथ किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार या नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधि बुजुर्ग दुर्व्यवहार कहलाती है। बुजुर्गों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता ही एक स्वस्थ एवं सभ्य समाज की पहचान है। हमारे बुजुर्ग अनुभव, संस्कार और जीवन मूल्यों की अमूल्य धरोहर हैं। वे अनुभव और मार्गदर्शन का ऐसा खजाना होते हैं जिसकी तुलना किसी भी भौतिक संपत्ति से नहीं की जा सकती। वहीं पीएलवी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बुजुर्गों के अधिकार के बारे में बताया। साथ ही सरकार के द्वारा बुजुर्गों के लिए चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा ब्लॉक परिसर में पहुंचे बुजुर्गों की समस्या को जाना गया। साथ ही उनके समस्या के निदान के लिए सहयोग करने की बात कही। इधर डालसा सचिव ने सदर प्रखंड अंतर्गत मनहो गाँव में स्थित वृद्धाश्रम का दौरा कर वहां रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। साथ ही वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धों को वृद्धाश्रम में उपलब्ध किए जा रहे संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके सम्मान, सुरक्षा तथा अधिकारों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। किसी भी प्रकार का शारीरिक, मानसिक, आर्थिक या भावनात्मक शोषण न केवल अमानवीय है, बल्कि कानूनन भी गलत है। उन्होंने लोगों से बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील होने तथा किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार, उपेक्षा या शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। वहीं वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच फल, बिस्किट और छाछ का वितरण किया। मौके पर वृद्धाश्रम की संचालिका मनोरमा एक्का, निलेश तिर्की, रोहित कुमार, रवि कुमार, अरविंद, उज्ज्वल, कलिंदर उरांव, शाहिद हुसैन, इजहार अहमद आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

झारखंड आंदोलनकारी ने झामुमो नेता से की मुलाकात: जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कांग्रेस का विशेष प्रशिक्षण शिविर: प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव का भव्य स्वागत

पुलिस ने चलाया एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसी नकेल, दर्जनों गाड़ियों की हुई सघन जांच

युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल: कुत्तों के हमले से गंभीर रूप से घायल नीलगाय को कीचड़ से निकाला बाहर; प्राथमिक उपचार के बाद जंगल में छोड़ा

Leave a Comment