Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध अफीम खेती उन्मूलन को लेकर एनसीओआरडी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

On: May 17, 2026 1:24 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा को अफीम मुक्त बनाने के लिए पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई के निर्देश

चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में अवैध अफीम की खेती उन्मूलन को लेकर एनसीओआरडी (नेशनल नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन पोर्टल) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 25 फरवरी 2026 को आयोजित पूर्व बैठक की कार्रवाई एवं दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि चतरा जिले को अफीम मुक्त बनाने के लिए अवैध अफीम खेती से जुड़े पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि अवैध अफीम की खेती अथवा इससे जुड़ी किसी भी गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उपायुक्त ने सभी अंचलों में ड्रोन उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि थाना स्तर पर ड्रोन के माध्यम से अवैध अफीम खेती की नियमित निगरानी एवं पहचान की जा सके।साथ ही आमजनों से सूचना प्राप्त करने के लिए एक समर्पित नंबर जारी करने का निर्देश दिया गया, ताकि अवैध अफीम खेती से संबंधित सूचनाएं प्रशासन तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्तियों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

Also Read: चतरा: अवैध खनन और परिवहन पर डीसी-एसपी का कड़ा रुख; दो महीनों में 11 FIR और 17 वाहन जब्त, ₹7.67 लाख जुर्माना वसूला

बैठक में आम लोगों को मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। वहीं युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव से जागरूक करने हेतु विद्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया। उपायुक्त ने शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज की परिधि में मादक पदार्थ एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए विशेष जांच एवं छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश भी दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले में अवैध अफीम की खेती एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध सतत अभियान चलाने का निर्देश दिया।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज के प्रति जागरूक करने के लिए जिले के सभी विद्यालयों में एंटी नारकोटिक क्लब का गठन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यालय स्तर पर नियमित गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति संवेदनशील बनाया जा सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल मीणा, दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया माहेश्वरी प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेणु रवि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एससी-एसटी एक्ट का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सरहुल पूजा महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित

भाजपा का प्रखंड मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन, किसानों और आपदा पीड़ितों के मुद्दे उठाए

चतरा: अवैध खनन और परिवहन पर डीसी-एसपी का कड़ा रुख; दो महीनों में 11 FIR और 17 वाहन जब्त, ₹7.67 लाख जुर्माना वसूला

4 महीने में 65 सड़क हादसों से हिली प्रशासनिक व्यवस्था; DC का कड़ा फरमान— 40 से ऊपर गई वाहनों की रफ्तार तो खैर नहीं

केसीसी के आवेदन सृजित करें, ज्यादा से ज्यादा किसानों को करें लाभान्वित”उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने बैठक कर दिए निदेश*

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक

श्रम, नियोजन व कौशल विकास की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिये निदेश

जनगणना 2027 जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, फादर ने कहा- ‘यह देश के भविष्य का ब्लूप्रिंट’

घरेलू कलह में कसाई बना पति; सब्बल से पीट-पीटकर बूढ़ी मां और पत्नी की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

बरवा टोली के मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर में सजी भव्य महाआरती; माता रानी के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

विशेष आलेख: टंडवा से गिद्धौर तक रेलवे निर्माण की आड़ में महालूट; खामोश सियासत और ‘साइलेंट सिंडिकेट’ का बड़ा खुलासा

Leave a Comment