22 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा सरहुल पूजा महोत्सव
कान्हाचट्टी (चतरा)। प्रखंड के तुलबुल पंचायत अंतर्गत ग्राम जसपुर में शनिवार को सरहुल पूजा महोत्सव को लेकर सरना समिति एवं खरवार आदिवासी समाज की बैठक सरना स्थल चबूतरा पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राम सेवक सिंह खरवार ने की, जबकि संचालन युवा समाजसेवी नेता सिकंदर सिंह खरवार ने किया।
बैठक में चर्चा के दौरान निर्णय लिया गया कि आगामी 22 मई, शुक्रवार को जनजातीय परंपरा, रीति-रिवाज, संस्कृति एवं पारंपरिक नृत्य के साथ प्रकृति पूजा स्वरूप सरहुल पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सरना स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही सरहुल पूजा के अवसर पर मेले के आयोजन का भी निर्णय लिया गया। समिति की ओर से प्रखंड एवं पंचायत के सभी छोटे-बड़े दुकानदारों, व्यवसायियों एवं आम लोगों को मेले में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
बैठक में युवा समाजसेवी नेता सिकंदर खरवार, ग्राम प्रधान रामसेवक सिंह खरवार, उमेश खरवार, विजय सिंह, नंदकिशोर सिंह, आशीष खरवार, रामउतार खरवार, सुरेश सिंह, नागेंद्र सिंह, मनीष कुमार, टीकम कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, बीरेंद्र सिंह, शिवबाल सिंह, बूंदी सिंह खरवार, टहल सिंह, प्रेम सिंह, फुलेश्वर कुमार, बद्री सिंह, दीपक कुमार, हनिस खरवार, बिक्रम सिंह, कामता सिंह खरवार, चलीतर सिंह, छोटू कुमार, तुलसी, निरिया देवी, देवन्ती देवी, चनवा देवी, बिमला देवी, यशोदा देवी, युगेश्वरी देवी, दुलारी देवी, पाना देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।



















Total Users : 966666
Total views : 2728109