Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक

On: May 16, 2026 10:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा।–समाहरणालय सभाकक्ष में आज उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 को लेकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद प्रतिनिधियों, पंचायत जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के संबंध में पारित आदेश की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कचरे का वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण एवं निष्पादन करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। गांव-गांव एवं वार्ड स्तर तक लोगों को सूखा, गीला, सैनिटरी, सीएफएल बल्ब/थर्मामीटर/बैटरी/ट्यूबलाइट आदि कचरा चार अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है जिसे अलग-अलग रखने, कचरे के उचित निष्पादन तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर नियमों की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

 

बैठक में यह भी नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को शहरी क्षेत्र और उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद लोहरदगा को ग्रामीण क्षेत्र में कचरा प्रबंधन के लिए दिए गए प्रारूप को भरकर व प्राक्कलन तैयार कर दो दिनों के अंदर जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सभी को आवयश्क प्रपत्रो को भरे जाने की जानकारी दी गयी।

 

आज की बैठक में उप विकास आयुक्त के प्रभार में सुषमा नीलम सोरेंग, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अली, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मुक्ति कीड़ो, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास जिला परिषद के सदस्यों में; किस्को के जिप सदस्य संदीप कुमार, जिप सदस्य सेन्हा राधा तिर्की, जिप सदस्य भंडरा राजमणि देवी, जिप सदस्य पेशरार रूबी कुमारी, कार्यपालक अभियंता अनुप हांसदा व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

केसीसी के आवेदन सृजित करें, ज्यादा से ज्यादा किसानों को करें लाभान्वित”उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने बैठक कर दिए निदेश*

श्रम, नियोजन व कौशल विकास की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिये निदेश

जनगणना 2027 जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, फादर ने कहा- ‘यह देश के भविष्य का ब्लूप्रिंट’

घरेलू कलह में कसाई बना पति; सब्बल से पीट-पीटकर बूढ़ी मां और पत्नी की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

बरवा टोली के मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर में सजी भव्य महाआरती; माता रानी के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

विशेष आलेख: टंडवा से गिद्धौर तक रेलवे निर्माण की आड़ में महालूट; खामोश सियासत और ‘साइलेंट सिंडिकेट’ का बड़ा खुलासा

सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में बाल संसद का गठन; नप अध्यक्ष ने छात्र-नेताओं को दिलाई शपथ

उपायुक्त ने की आमजनों से अपील-“तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल/डीजल की आपूर्ति सामान्य, पैनिक होने की आवश्यकता नहीं

अखंड सौभाग्य का महापर्व वट सावित्री: सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने वट वृक्ष को बांधा रक्षासूत्र, गूंजी सती सावित्री की पावन कथा

रफ्तार का कहर: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत; हाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत के बाद रोड जाम

पारंपरिक उलगुलान की शुरुआत खूँटी जिला से की गई थी  उसका विस्तार गुमला जिला में भी किया गया   गुमला जिला उपायुक्त  को जिला के पारंपरिक आदिवासी अगुआ द्वारा ज्ञापन सौंपा गया

दरिंदगी: मुजफ्फरपुर में खेलते-खेलते लापता दो चचेरी बहनों की बेरहमी से हत्या, चिमनी के पास मिले क्षत-विक्षत शव

Leave a Comment