गांव से हुई गिरफ्तारी; थाना कांड संख्या 89/25 के तहत दर्ज था मामला, थाना प्रभारी ने की पुष्टि
गिद्धौर (चतरा) | न्यूज स्केल लाइव
चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एससी-एसटी (SC-ST) एक्ट के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
द्वारी गांव का रहने वाला है अभियुक्त गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने मामले की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान द्वारी गांव निवासी पिंटू साव उर्फ युगेश्वर साव (पिता- टुकन साव) के रूप में की गई है। आरोपी के खिलाफ गिद्धौर थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
साल 2025 का है मामला थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि अभियुक्त पिंटू साव के विरुद्ध अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 89/25 दर्ज था। शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर अभियुक्त को धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और वंचित वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





















Total Users : 966719
Total views : 2728168