Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

केसीसी के आवेदन सृजित करें, ज्यादा से ज्यादा किसानों को करें लाभान्वित”उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने बैठक कर दिए निदेश*

On: May 16, 2026 11:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*लोहरदगा।*उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज कृषि व संबद्ध विभागों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वप्रथम कृषि विभाग में राज्य योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिरसा बीज उत्पादन, विनिमय वितरण की योजना में मिले लक्ष्य व उपलब्धि की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में बीज प्राप्त होने पर जल्द किसानों के बीच बीज वितरण का निदेश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया। बिरसा फसल विस्तार की योजना में जरूरतमंद व योग्य लाभुक को योजना का लाभ दिये जाने का निदेश दिया गया।

 

*केसीसी के आवेदन करें सृजित*

 

उपायुक्त ने केसीसी के लिए प्राप्त लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लोगों को प्रेरित करने व शिविर आयोजन कर केसीसी के आवेदन सृजित कराने का निदेश दिया गया। एलडीएम को प्राप्त आवेदनों को स्वीकृत करने का कार्य साथ-साथ करने का निदेश और डीएलसीसी की बैठक आयोजित कराने का भी निदेश दिया गया। 30 मई तक केसीसी के लिए चलने वाले अभियान में किसानों को केसीसी हेतु प्रोरित किया जाए और केसीसी के आवेदन बैंकों में भेजे जाएं।

 

*पीएम कुसुम के आवेदन सत्यापन कराएं*

 

प्रधानमंत्री कुसुम योजना में वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का प्रखण्डों में सत्यापन हेतु लंबित कार्य को सत्यापित कराते हुए पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। साथ ही, सत्यापित करा कर जिला स्तर पर उपस्थापित कराने का भी निदेश दिया गया।

 

*जिला में तरबूज की खेती के लिए बनाएं कार्ययोजना*

 

उपायुक्त ने वरीय वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र किस्को को जिला में तरबूज की खेती के लिये विस्तृत कार्ययोजना बनाये जाने का निदेश दिया गया। साथ ही, इसके लिए इच्छुक किसानों का कृषि प्रौद्यौगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) से प्रशिक्षण दिये जाने का कार्य, आवश्यक बीज के लिए प्राक्कलन बनाने का भी निदेश दिया गया।

भूमि संरक्षण पदाधिकारी को परकोलेशन टैंक निर्माण/तालाब जीर्णाेद्धार/डीप बोरिंग का कार्य पूर्ण होने के बाद उस लाभुक को मत्स्यपालन, कृषि विभाग अंतर्गत टपक सिंचाई योजना, पशुपालन अंतर्गत बत्तख पालन आदि का कार्य कन्वर्जन के तहत कराये जाने का निदेश दिया गया कि किसानों को समृद्ध बनाया जा सके।

 

आज की बैठक में कृषक पाठशाला, कुडू में हो रहे कार्यों की जानकारी उपायुक्त द्वारा ली गयी और एजेंसी के डीपीआर के अनुसार कार्य करने का निदेश दिया गया।

 

आज की बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय प्रताप तिर्की, गव्य विकास पदाधिकारी वशिष्ठ सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी रमेश उरांव, जिला उद्यान पदाधिकारी सौरभ लोहानी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी मोहितोष पाण्डेय समेत अन्य उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चतरा: अवैध खनन और परिवहन पर डीसी-एसपी का कड़ा रुख; दो महीनों में 11 FIR और 17 वाहन जब्त, ₹7.67 लाख जुर्माना वसूला

4 महीने में 65 सड़क हादसों से हिली प्रशासनिक व्यवस्था; DC का कड़ा फरमान— 40 से ऊपर गई वाहनों की रफ्तार तो खैर नहीं

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक

श्रम, नियोजन व कौशल विकास की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिये निदेश

जनगणना 2027 जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, फादर ने कहा- ‘यह देश के भविष्य का ब्लूप्रिंट’

घरेलू कलह में कसाई बना पति; सब्बल से पीट-पीटकर बूढ़ी मां और पत्नी की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

बरवा टोली के मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर में सजी भव्य महाआरती; माता रानी के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

विशेष आलेख: टंडवा से गिद्धौर तक रेलवे निर्माण की आड़ में महालूट; खामोश सियासत और ‘साइलेंट सिंडिकेट’ का बड़ा खुलासा

सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में बाल संसद का गठन; नप अध्यक्ष ने छात्र-नेताओं को दिलाई शपथ

उपायुक्त ने की आमजनों से अपील-“तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल/डीजल की आपूर्ति सामान्य, पैनिक होने की आवश्यकता नहीं

अखंड सौभाग्य का महापर्व वट सावित्री: सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने वट वृक्ष को बांधा रक्षासूत्र, गूंजी सती सावित्री की पावन कथा

रफ्तार का कहर: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत; हाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत के बाद रोड जाम

Leave a Comment