वज्रपात की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, भंडरा CHC से सदर अस्पताल रेफर
लोहरदगा (भंडरा): प्रखंड के ख्वास खिजरी ग्राम में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई। मिली जानकारी के अनुसार, ख्वास खिजरी निवासी काली उरांव की पुत्री बर्षा कुमारी बारी (खेत) का काम करके घर लौट रही थी। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली (वज्रपात) गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गई।
घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है।
अपील व सावधानी: मौसम खराब होने, तेज गर्जना या बारिश के समय खेतों या खुले आसमान के नीचे काम करने से बचें और तुरंत किसी पक्के मकान की शरण लें। आसमानी बिजली चमकने के दौरान ऊंचे पेड़ों, खुले मैदानों और बिजली के खंभों के नीचे बिल्कुल खड़े न हों। आपकी सतर्कता ही आपकी जान बचा सकती है।





















Total Users : 964865
Total views : 2725573