जोरदार प्रदर्शन; NTA को भंग करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
चतरा | न्यूज़ स्केल लाइव
NEET UG-2026 परीक्षा में पेपर लीक और कथित अनियमितताओं के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। चतरा जिले में केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ युवा कांग्रेस और छात्र कांग्रेस (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन सुमित कुमार एवं हर्षित चित्रांश के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शहर के मुख्य चौक पर उनका पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि NTA को तत्काल भंग किया जाए और एक पारदर्शी एवं जवाबदेह परीक्षा प्रणाली लागू की जाए।
Also Read:ओडीएफ घोषणा के 8 साल बाद भी सार्वजनिक शौचालय को तरस रहे लोग; महिलाओं को उठानी पड़ रही भारी परेशानी!
“मेहनती छात्रों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं” — सुमित कुमार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चतरा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रही अनियमितताओं से देश के करोड़ों छात्रों का भरोसा टूट रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार को अपनी नीतियों में बदलाव कर परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाना होगा।
“सड़क से सदन तक होगा संघर्ष” — हर्षित चित्रांश वहीं, एनएसयूआई (NSUI) जिला अध्यक्ष हर्षित चित्रांश ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक होना युवाओं के सपनों पर सीधा आघात है। उन्होंने दोषियों की शीघ्र पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। हर्षित ने चेतावनी दी कि छात्र हितों की रक्षा के लिए उनका संगठन सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगा। विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप, कांग्रेस नेता रवि कुमार, कार्यालय प्रभारी अजिमुद्दीन ख्वाज, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौतम पासवान, सत्यम भारद्वाज, सिमरिया विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार, आनंद कुमार, राजवीर कुमार, अनुज कुमार, विकास राणा, नीतीश यादव, मुन्ना कुमार, कन्हैया कुमार, शुभम कुमार, गुलशन सिंह, कमल नयन, चिंटू कुमार, शहनबाज एवं दिवाकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।























Total Users : 963754
Total views : 2724058