Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रेमी युगल की जिद के आगे झुके परिजन, मंदिर में रचाई गई शादी

On: May 15, 2026 8:33 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

2 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग; युवक-युवती ने पंचायत और परिवार के विरोध के बाद मंदिर में लिए सात फेरे

हंटरगंज (चतरा) | न्यूज स्केल लाइव

चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र के कोबना गांव में एक प्रेम कहानी का सुखद अंत देखने को मिला। गांव की ही रहने वाली रिया कुमारी और कुंदन कुमार के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को इस प्रेमी युगल ने क्षेत्र के प्रसिद्ध जोरी काली मंदिर में परिजनों की मौजूदगी में विवाह कर लिया।

पंचायत के समझाने के बाद भी नहीं माने प्रेमी जैसे-जैसे प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को हुई, दोनों पक्षों के घर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। युवती के परिजनों ने रिया को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने निर्णय पर अडिग रही। मामला बढ़ता देख गांव में पंचायत बुलाई गई, जहां काफी संख्या में ग्रामीणों ने दोनों को सामाजिक लोक-लज्जा का हवाला देते हुए अलग होने की सलाह दी। लेकिन प्रेमी जोड़े ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की ठान ली थी।

Also Read:नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

परिजनों ने बच्चों की खुशी में समझी अपनी खुशी लगातार समझाने और पंचायत के हस्तक्षेप के बाद भी जब कुंदन और रिया नहीं माने, तो अंततः माता-पिता ने अपनी बेबसी को स्वीकार करते हुए बच्चों की खुशी को ही अपनी खुशी समझ लिया। बुधवार को दोनों पक्षों की रजामंदी से जोरी काली मंदिर में विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया। परिजनों ने न केवल विवाह में शिरकत की, बल्कि नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद भी दिया। मंदिर में हुई यह शादी पूरे हंटरगंज क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। समाज के कुछ वर्गों का कहना है कि प्रेमी युगल की जिद को स्वीकार करना ही उचित था ताकि कोई अनहोनी न हो। वहीं, कुछ लोग इसे सामाजिक मूल्यों के पतन के रूप में देख रहे हैं। उनका तर्क है कि इस तरह की घटनाओं से नई पीढ़ी में परिवार और रिश्तों के प्रति डर व सम्मान खत्म हो सकता है। बहरहाल, कोबना गांव के इस जोड़े ने अपनी जिद से प्रेम कहानी को विवाह के बंधन तक पहुँचाने में सफलता पाई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीसी का बड़ा एक्शन: गिद्धौर CHC, कस्तूरबा विद्यालय और ब्लॉक का औचक निरीक्षण; लापरवाह कर्मियों को चेतावनी

मिशन वात्सल्य में भ्रष्टाचार का खेल! विधायक प्रतिनिधि ने उपायुक्त से की अवैध वसूली की शिकायत

NEET पेपर लीक पर भड़का आक्रोश, युवा और छात्र कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

11 हजार फर्जी किसानों के नाम पर करोड़ों का खेल, अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) पहुंचा घोटाला!

किराना दुकान की आड़ में चल रहा था गांजे का अवैध धंधा, पुलिस ने किया भंडाफोड़; 4 तस्कर गिरफ्तार

जंगलों में सफेद जहर का कारोबार ध्वस्त, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत 3 गिरफ्तार!

सेवन स्टार्स एकेडेमी का सीबीएसई 12वीं में जलवा: शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, शुभम बना स्कूल टॉपर

राजेंद्र प्रसाद खत्री के स्वास्थ्य में सुधार के शुभ संकेत, रांची के राज अस्पताल में भर्ती; शुभचिंतकों ने जाना हाल

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

68 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत; साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल

सनसनी: महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; स्कूल से लौटे मासूम बेटे ने देखी माँ की खून से लथपथ लाश

बाजार टांड़ में  जल मीनार निर्माण के लिए होगा आंदोलन: अनिल यादव

Leave a Comment