Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जंगलों में सफेद जहर का कारोबार ध्वस्त, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत 3 गिरफ्तार!

On: May 14, 2026 11:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एएसपी के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; तस्करों का नेटवर्क उजागर, मोबाइल और ड्रग्स जब्त

हजारीबाग | न्यूज़ स्केल लाइव

हजारीबाग पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करते हुए भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की है। पेलावल ओपी क्षेत्र के पबरा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला सहित तीन अंतर्जिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बरामद नशीले पदार्थ की कीमत बाजार में काफी अधिक बताई जा रही है।

जंगल क्षेत्र में चल रही थी खरीद-बिक्री हजारीबाग पुलिस अधीक्षक (SP) को 14 मई 2026 की सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि पबरा गांव के पास अवैध ब्राउन शुगर की डील होने वाली है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पबरा स्थित बोंगा रोड जंगल क्षेत्र की घेराबंदी की और दो तस्करों को रंगे हाथ धर दबोचा। महिला तस्कर करती थी सप्लाई गिरफ्तार आरोपी अविनाश कुमार और संदीप कुमार उर्फ निक्की की तलाशी लेने पर उनके पास से 169 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि उन्हें नशीले पदार्थों की सप्लाई किरण कुमारी उर्फ काजल कुमार द्वारा की जाती थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर किरण कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण: अविनाश कुमार: ग्राम पबरा, थाना कटकमसांडी (पेलावल ओपी)। संदीप कुमार उर्फ निक्की: ग्राम हदारी, थाना इचाक। किरण कुमारी उर्फ काजल कुमार: ग्राम हदारी, थाना इचाक।

पुलिस की बरामदगी: अवैध ब्राउन शुगर: 169 ग्राम। मोबाइल फोन: 02 पीस।

इस संबंध में कटकमसांडी (पेलावल) थाना में कांड संख्या 70/2026 के तहत एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। इस सफल अभियान में एएसपी अमित कुमार, एसडीपीओ अमित आनंद, पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय, इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार, लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा सहित अन्य पुलिसकर्मी मुख्य रूप से शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीसी का बड़ा एक्शन: गिद्धौर CHC, कस्तूरबा विद्यालय और ब्लॉक का औचक निरीक्षण; लापरवाह कर्मियों को चेतावनी

मिशन वात्सल्य में भ्रष्टाचार का खेल! विधायक प्रतिनिधि ने उपायुक्त से की अवैध वसूली की शिकायत

प्रेमी युगल की जिद के आगे झुके परिजन, मंदिर में रचाई गई शादी

NEET पेपर लीक पर भड़का आक्रोश, युवा और छात्र कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

11 हजार फर्जी किसानों के नाम पर करोड़ों का खेल, अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) पहुंचा घोटाला!

किराना दुकान की आड़ में चल रहा था गांजे का अवैध धंधा, पुलिस ने किया भंडाफोड़; 4 तस्कर गिरफ्तार

सेवन स्टार्स एकेडेमी का सीबीएसई 12वीं में जलवा: शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, शुभम बना स्कूल टॉपर

राजेंद्र प्रसाद खत्री के स्वास्थ्य में सुधार के शुभ संकेत, रांची के राज अस्पताल में भर्ती; शुभचिंतकों ने जाना हाल

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

68 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत; साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल

सनसनी: महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; स्कूल से लौटे मासूम बेटे ने देखी माँ की खून से लथपथ लाश

बाजार टांड़ में  जल मीनार निर्माण के लिए होगा आंदोलन: अनिल यादव

Leave a Comment