Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सनसनी: महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; स्कूल से लौटे मासूम बेटे ने देखी माँ की खून से लथपथ लाश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अंतरजातीय विवाह करने वाली नेहा की धारदार हथियार से हत्या; कॉपी फैक्ट्री चलाता है पीड़ित परिवार, पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच में जुटी

कोडरमा थाना क्षेत्र के मिटको कॉलोनी में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 30 वर्षीय महिला नेहा राज (पति- शम्भू राणा) की उसके ही घर में गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतका का मासूम बेटा स्कूल से वापस लौटा और घर के अंदर का मंजर देख चीखते हुए बाहर भागा।

बेटे की चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसी प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मृतका का पुत्र स्कूल वैन से उतरकर जैसे ही अपने कमरे के अंदर गया, वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागा. उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़कर उसके पास पहुंचे। बच्चे ने रोते हुए बताया कि उसकी माँ के गले से खून बह रहा है और वह कुछ बोल नहीं रही है। पड़ोसियों ने तत्काल घटना की सूचना मृतका के पति शम्भू राणा को दी, जो अपनी कॉपी फैक्ट्री से बाहर किसी को कॉपी की डिलीवरी देने गए थे। जब शम्भू राणा और पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे, तो देखा कि नेहा का गला किसी तेज धारदार हथियार से रेता हुआ था. आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Also Read:नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

अंतरजातीय विवाह और कॉपी प्लांट से जुड़े तार पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नेहा राज अपने पति के साथ मिलकर कॉपी का प्लांट (फैक्ट्री) चलाती थी. जानकारी यह भी मिली है कि नेहा ने अंतरजातीय विवाह किया था। पुलिस अब इस हत्या के पीछे व्यावसायिक रंजिश, पारिवारिक विवाद या किसी अन्य रंजिश के कोण से जांच कर रही है।

एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह और थाना प्रभारी विकास पासवान दल-बल के साथ घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी. फिलहाल परिजनों द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है, लेकिन पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर तहकीकात शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment