गुमला- नगर परिषद वार्ड संख्या सात के पार्षद अनिल कुमार यादव ने जन सुविधा बहाली के लिए पहल आरंभ कर दिया है। नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम ज्ञापन साैंप कर बाजार टांड़ में नया जल मीनार निर्माण कराने की मांग की है। कहा कि जल मीनार निर्माण के दिशा में 17 मई तक सार्थक पहल नहीं हुई तो 18 मई को जिला स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद टावर चौक में जनता के साथ धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। वार्ड पार्षद का कहना है कि जनहित की सुविधा के लिए नगर परिषद गुमला में विश्व बैंक द्वारा 1.13 करोड़ का बजट है। जल मीनार निर्माण का योजना रद्द होने पर राशि वापस हो जाएगा और शहर के कम से कम छह वार्ड के जनता को सुलभ पेयजल नहीं मिल पाएगा। ज्ञात हो कि जल मीनार निर्माण के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण करने गए थे जिनमें एक दो मुर्गा दुकानदार व कबाड़ी दुकानदारों ने विरोध कर दिया। जिस कारण फिलहाल यह योजना लंबित है। अनिल यादव ने गाजार टांड़ को अतिक्रमण मुक्त कर तत्काल जल मीनार निर्माण का काम आरंभ कराने की मांग की है।
बाजार टांड़ में जल मीनार निर्माण के लिए होगा आंदोलन: अनिल यादव
By Ajay Sharma
On: May 14, 2026 10:09 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now

















Total Users : 1259181
Total views : 3122632