Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

On: May 14, 2026 8:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*

*उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने किया भंडरा प्रखंड में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण, सरकार की योजनाओं का बेहतर कार्यान्वयन का निर्देश*

……………

*उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

—————–

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज गुरुवार को भंडरा प्रखंड में प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तालाब जीर्णोद्धार, नंदिनी डैम में मत्स्यपालन आदि का निरीक्षण किया व आवश्यक निदेश संबंधित विभागों को दिए।

 

*★ राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय :* भंडरा प्रखंड के टेंगरा टोली में उपायुक्त ने राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन, रसोईघर की साफ-सफाई, नामांकित बच्चों की संख्या, बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन की गुणवत्ता का निदेश दिया। अंचल अधिकारी को विद्यालय की भूमि के सीमांकन का निदेश दिया।

 

*★ सक्षम आंगनवाडी केंद्र, सेंगरटोली:* उपायुक्त ने सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया जहां उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र में पंजीकृत बच्चों व उपस्थिति का अवलोकन किया और बच्चों के लिए केंद्र में उपलब्ध शारीरिक उंचाई व वजन मापक यंत्र, बच्चों के मिलनेवाले भोजन व मेनू के अनुसार मिलने वाले भोजन, आंगनवाड़ी केंद्र में धात्रि माताओं, लाभुकों के घर का नियमित विजिट, पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की संख्या, अतिकुपोषित बच्चों की पहचान आदि की जानकारी प्राप्त की। 3 से 6 वर्ष के बच्चों को नियमित रूप से मूलभूत शिक्षा दिये जाने का निदेश सेविका को दिया गया। नियमित रूप से बच्चों की वजन व लंबाई की माप लिये जाने, आंगनवाड़ी केंद्र में खिलौने उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

 

*★ निर्धारित मात्रा से कटौती नहीं हो अनाज*

 

उपायुक्त ने सेंगरटोली स्थित गंगा महिला मंडल जनवितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने पीला कार्ड, गुलाबी कार्ड, हरा कार्ड व सफेद कार्ड के लाभुकों की जानकारी प्राप्त की और स्टॉक पंजी की जांच की। जिला आपूर्ति पदाधिकारी को सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों/मार्केटिंग अफसरों को आपूर्ति विभाग से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण दिये जाने का निदेश दिया गया ताकि योजनाओं की सतत् निगरानी को सुलभ बनाया जा सके। उपायुक्त ने जनवितरण प्रणाली दुकान द्वारा खाद्यान्न का किये गये उठाव व वितरण की जानकारी प्राप्त की। महिला मंडल को निदेश दिया कि किसी भी स्थिति में लाभुकों के लिए निर्धारित खाद्यान्न की मात्रा में कटौती ना की जाए। उपायुक्त ने धोती/लुंगी व साड़ी वितरण योजना में वितरण की स्थिति की भी जांच की।

 

*★ आयुष्मान भारत में फण्ड जनरेट करें:* उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भण्डरा का निरीक्षण किया और आयुष्मान भारत योजना से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए फण्ड जनरेट का निदेश दिया। उपायुक्त ने कहा कि आयुष्मान भारत में प्राप्त होनेवाली राशि का उपयोग के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाएं। जो मरीज सीएचसी में भर्ती हो रहे हैं और वे राशन कार्ड से आच्छादित हैं तो उनका आयुष्मान कार्ड जरनेट किया जाए ताकि मरीज आयुष्मान कार्ड से इलाज का लाभ ले सके।

उपायुक्त ने एमटीसी केंद का निरीक्षण किया और मैट को बदले जाने का निदेश दिया। साथ ही, बच्चों के लिए खिलौने उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र में एमटीसी किचेन की साफ-सफाई सुनिश्चित करने, एमटीसी केंद्र के शौचालय की मरम्मति, ऑपरेटशन थिएटर में मरीजों को मिलनेवाली सुविधाएं बेहतर करने, दवा स्टोर में दवा की आगत और निर्गत संबंधित पंजी का संधारण सुनिश्चित करने, बाल क्रीड़ा केंद्र की साफ-सफाई करने, सैम बच्चों की नियमित पहचान व भर्ती सुनिश्चित करने का निदेश दिया। सीएचसी में टीकाकरण केंद्र, दंत चिकित्सा वार्ड, युवा मैत्री केंद्र, नन कम्युनिकेबल डिजिज वार्ड, प्रसव कक्ष, नवजात शिशु स्टेबलाईजेशन यूनिट, कंगारू मदर केयर, मातृत्व कक्ष, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, लैब में होनेवाली जांच की सुविधाएं, हीट स्ट्रोक वार्ड, महिला व पुरूष वार्ड आदि का निरीक्षण किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं में वृद्धि हेतु आवश्यक निदेश दिये गये। स्वास्थ्य केंद्र के बेहतर रख-रखाव हेतु आवश्यक निदेश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिये गये।

 

*★ मानसून से पूर्व तालाब जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण करने का निदेश*

 

उपायुक्त ने भंडरा प्रखंड के कसपुर ग्राम में एक निजी तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया और जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी को जीर्णोद्धार का कार्य मानसून से पूर्व पूरा कराने का निदेश दिया। साथ ही मत्स्य पालन एवं सिंचाई का कार्य के लिए लाभुक को प्रेरित किया। पानी पंचायत को एक्टिव करने का निदेश दिया गया।

 

*★ केज की संख्या बढ़ाएं, नंदिनी डैम में पर्यटन की भरपूर संभावनाएं*

 

उपायुक्त ने भंडरा प्रखंड में अवस्थित नंदिनी डैम का निरीक्षण किया और मत्स्यपालन योजना का निरीक्षण किया। जिला मत्स्य पदाधिकारी को डैम में केज की संख्या बढ़ाने हेतु आवश्यक कार्रवाई का निदेश दिया। उपायुक्त द्वारा मत्स्यजीवी सहयोग समितियों द्वारा मत्स्यपालन का कार्य, उत्पादन, उत्पादन से होने वाली आय की जानकारी प्राप्त की। साथ ही जिला खेल पदाधिकारी को डैम में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा दिए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई का निदेश दिया गया। उपायुक्त ने जिला के वरीय पदाधिकारियों संग नौका विहार का आनंद भी लिया।

 

आज के निरीक्षण में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी मोहितोष पांडेय, जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रिसेती भार्गवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी, अंचल अधिकारी दुर्गा कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

भंडरा में बड़ा सड़क हादसा टला: नशे में धुत चालक ने चावल लदे कंटेनर को खेत में उतारा, ग्रामीण और चालक बाल-बाल बचे

वन्य आश्रयणी क्षेत्र के विकास मद में कुंडली मार कर बैठे हैं अधिकारी :-  मंगल सिंह भोगता *मंडल भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजूबती पर दिया गया बल*

Leave a Comment