एसपी ने किया खुलासा; सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी, गुप्त सूचना पर पुलिस की विशेष टीम ने की कार्रवाई
चतरा/इटखोरी | न्यूज स्केल लाइव
चतरा पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए गुरुवार को इटखोरी थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो किलो 28 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसपी अनिमेष नैथानी ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे मामले का खुलासा किया।
गुप्त सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया तस्कर एसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर बलेनो कार से अवैध अफीम की खेप लेकर उसे बेचने के उद्देश्य से इटखोरी थाना क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक अमिता लकड़ा और इटखोरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध कार को रोका और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अफीम बरामद की। लिपदा गांव का रहने वाला है आरोपी विकास गिरफ्तार तस्कर की पहचान विकास कुमार (पिता- स्व. प्रमोद कुमार साव) के रूप में हुई है, जो चतरा सदर थाना क्षेत्र के लिपदा गांव का निवासी है। पुलिस ने तस्कर के पास से: अवैध अफीम: 2 किलो 28 ग्राम, वाहन: घटना में प्रयुक्त बलेनो कार जब्त कर ली है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध इटखोरी थाना में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी अनिमेष नैथानी ने नशा माफियाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा: पुलिस अब इस गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि अफीम की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका मुख्य खरीदार कौन है। निरंतर अभियान: जिले में अफीम, ब्राउन शुगर और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत लगातार छापेमारी जारी रहेगी। जनता से अपील: उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि चतरा को नशा मुक्त बनाया जा सके। सूचना देने वालों का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।
छापेमारी टीम में शामिल: इस सफल अभियान में मुख्यालय डीएसपी अमिता लकड़ा, इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, सअनि पंकज कुमार, दुखीराम महतो, ओमप्रकाश यादव, जयपाल उरांव और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।





















Total Users : 1008198
Total views : 2783610