Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

On: May 13, 2026 11:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मधुमेह से थे ग्रसित, इलाज के लिए हजारीबाग ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम; पत्रकार अनुज पांडेय के थे चाचा।

इटखोरी (चतरा) | न्यूज स्केल लाइव

चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड अंतर्गत धुना पंचायत के बलिया/एरकी गांव के लिए मंगलवार का दिन एक अत्यंत दुखद खबर लेकर आया। चैती दुर्गा मंदिर के वरिष्ठ पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय (60 वर्ष) का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।  

रास्ते में ही थम गईं सांसें

जानकारी के अनुसार, पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय पिछले कुछ समय से शुगर (मधुमेह) की बीमारी से ग्रसित थे। मंगलवार को एकाएक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। परिजनों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इटखोरी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश हजारीबाग ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनका निधन हो गया।  

नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

बुधवार को धुना श्मशान घाट पर दिवंगत पुरोहित का पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके इकलौते पुत्र इंजीनियर राज प्रतीक ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।  

पत्रकार व सामाजिक जगत में शोक

पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। वे स्थानीय पत्रकार अनुज पांडेय और इंजीनियर पंकज कुमार के छोटे चाचा थे। उनके निधन पर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। लोगों ने इसे आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।  

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment