Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

निर्माणाधीन मकान में बड़ा हादसा, मचान टूटने से दो मजदूर गिरे; एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल!

On: May 12, 2026 7:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मकान में चल रहा था काम; मोहनाडी गांव के रहने वाले हैं दोनों मजदूर, गंभीर रूप से घायल हजारीबाग रेफर

📍 चतरा | न्यूज़ स्केल लाइव

चतरा शहर के राजा तालाब के समीप सोमवार को एक निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

अचानक मचान टूटने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के मोहनाडी गांव निवासी दो मजदूर, सुमित जायसवाल नामक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मचान टूट गया, जिससे ऊंचाई से गिरने के कारण दोनों मजदूर जमीन पर आ गिरे। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल चतरा लाया गया।

Also Read:शादी की खुशियां मातम में बदलीं, वाहन पलटने से विनोद की दर्दनाक मौत!

एक की मौत, दूसरा जीवन-मौत के बीच जूझ रहा सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद 35 वर्षीय संजू भुइयां को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने के कारण उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं, दूसरे मजदूर संजय दास (40 वर्ष) की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया है।

परिजनों में कोहराम, अस्पताल पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही दोनों मजदूरों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी चीख-पुकार से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। मृतक संजू भुइयां के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिजनों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से थाना में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment