Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नए थाना प्रभारी का एक्शन शुरू, अवैध शराब से लदी बोलेरो जब्त; 2 तस्कर गिरफ्तार!

On: May 12, 2026 5:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पदभार संभालते ही अवैध कारोबारियों पर पुलिस का कड़ा प्रहार; गुप्त सूचना पर चली छापेमारी, थाना प्रभारी बोले- अपराधियों और तस्करों की खैर नहीं

📍 चौपारण (हजारीबाग) | न्यूज़ स्केल लाइव

हजारीबाग जिले के चौपारण थाना में नवपदस्थापित थाना प्रभारी पंकज कुमार ने कार्यभार संभालते ही अपराधियों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ कड़े तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने अवैध शराब के काले कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक बोलेरो वाहन समेत भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त करते हुए मौके से दो तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की दबिश जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी को क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की सत्यता जांचने और कार्रवाई के लिए चौपारण पुलिस ने त्वरित गति से विशेष अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोककर जब उसकी सघन तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। वाहन के भीतर भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई थी।

वाहन जब्त, दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से लदी बोलेरो को जब्त कर लिया और वाहन में सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस इन दोनों आरोपियों से गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े मुख्य सरगना और अन्य ठिकानों का पता लगाया जा सके।

‘बख्शे नहीं जाएंगे कानून तोड़ने वाले’ – पंकज कुमार थाना प्रभारी पंकज कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली बड़ी कार्रवाई पर कहा कि चौपारण के किसी भी क्षेत्र में अवैध शराब, पशु तस्करी या अन्य किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों और शांति बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चौपारण क्षेत्र के अवैध कारोबारियों और तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब इस धंधे के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुटी है।

Also Read:कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment