Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

18 माह की मासूम अदिति की तलाश तेज, सटीक जानकारी देने वाले को 50 हजार का नकद इनाम; CM ने लिया संज्ञान!

On: May 11, 2026 1:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कोकर के खोरहा टोली से लापता हुई है बच्ची; पुलिस ने कहा- ‘सूचना देने वाले की पहचान रहेगी पूरी तरह गुप्त’, जारी किए गए आला अधिकारियों के नंबर

📍 रांची | न्यूज़ स्केल लाइव

राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर (खोरहा टोली) इलाके से 18 माह की मासूम बच्ची ‘अदिति पांडे’ के रहस्यमय तरीके से लापता होने के मामले में पुलिस अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री के सीधे हस्तक्षेप और घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरी रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है। बच्ची को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस ने अब आम जनता से मदद की गुहार लगाई है।

जानकारी देने वाले को 50 हजार का इनाम, पहचान रहेगी गुप्त रांची पुलिस ने एक अहम घोषणा करते हुए कहा है कि मासूम अदिति पांडे के बारे में सटीक और पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता और पहचान पूरी तरह से गोपनीय (Secret) रखी जाएगी, ताकि सूचनादाता को अपनी सुरक्षा को लेकर कोई संशय या डर न रहे।

Also Read:खौफनाक वारदात: दूसरी शादी से भड़की 4 बच्चों की मां; आखिरी मुलाकात के बहाने बुलाकर प्रेमी देवर का काटा प्राइवेट पार्ट!

CM के निर्देश के बाद जिले में सघन चेकिंग अभियान इस संवेदनशील मामले में मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए रांची पुलिस को सख्त कार्रवाई और बच्ची की जल्द बरामदगी के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश के बाद जिले के आला अधिकारियों ने खुद इस मामले की कमान संभाल ली है। शहर के सभी संदिग्ध इलाकों, चौक-चौराहों और सीमाओं पर लगातार छापेमारी की जा रही है और पुलिस की कई टीमें सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने में जुटी हुई हैं।

पुलिस की मार्मिक अपील: ‘सहयोग करें, एक सूचना बच्ची को परिवार से मिला सकती है’ रांची पुलिस ने आम जनता से मार्मिक अपील करते हुए कहा है कि 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे को सकुशल खोजने में पुलिस का सहयोग करें। आपकी एक छोटी सी सूचना इस बच्ची को उसके बिलखते और बिछड़े परिवार से वापस मिला सकती है।

पुलिस ने बच्ची से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी तुरंत देने के लिए पुलिस अधिकारियों के नंबर भी जारी किए हैं:

🚨 यहां दें सूचना (संपर्क सूत्र):

  • रांची एसएसपी (SSP): 📞 9431706136

  • सिटी एसपी (City SP): 📞 9431706137

  • सदर डीएसपी (DSP): 📞 9431102090

  • सदर थाना प्रभारी: 📞 9431706160

(न्यूज़ स्केल लाइव भी अपने दर्शकों से अपील करता है कि इस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें ताकि मासूम की तलाश में मदद मिल सके।)

Also Read:रांची से बड़ी खबर: कोकर से 1.5 साल की मासूम अदिति रहस्यमय तरीके से लापता, रो-रोकर परिवार का बुरा हाल; मदद की अपील!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

भंडरा में बड़ा सड़क हादसा टला: नशे में धुत चालक ने चावल लदे कंटेनर को खेत में उतारा, ग्रामीण और चालक बाल-बाल बचे

Leave a Comment