Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रांची से बड़ी खबर: कोकर से 1.5 साल की मासूम अदिति रहस्यमय तरीके से लापता, रो-रोकर परिवार का बुरा हाल; मदद की अपील!

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शनिवार शाम 4:30 बजे घर के पास खेलते समय हुई गायब; परिजनों ने की तलाश तेज, इस नंबर पर सूचना देने की गुहार। खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!

📍 रांची | न्यूज स्केल लाइव

राजधानी रांची से इस वक्त एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। रांची के कोकर खोरहा टोली क्षेत्र से मनीष पांडेय की महज डेढ़ साल की मासूम बेटी “अदिति पांडेय” रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, जबकि मासूम की याद में परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खेलते-खेलते अचानक हुई गायब प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनीष पांडेय की बेटी अदिति शनिवार शाम करीब 4:30 बजे अपने घर के पास ही खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक कहीं गायब हो गई। जब काफी देर तक बच्ची नजर नहीं आई, तो परिजनों ने घबराकर आसपास के इलाकों में सघन खोजबीन की, लेकिन मासूम का कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना की भनक लगते ही स्थानीय लोग भी एकजुट होकर बच्ची की तलाश में जुट गए हैं।

इलाके में बेचैनी, परिवार की मार्मिक अपील लापता बच्ची रांची के कोकर खोरहा टोली, गली नंबर 1 की रहने वाली है। इतनी छोटी बच्ची के दिनदहाड़े अचानक गायब होने से पूरे इलाके में डर और बेचैनी का माहौल है। बेबस परिवार लगातार आम जनता और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है।

‘न्यूज़ स्केल लाइव’ भी अपने सभी दर्शकों और पाठकों से अपील करता है कि इस खबर को सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स में ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि यह मासूम बच्ची जल्द से जल्द सुरक्षित अपने माता-पिता तक पहुंच सके।

बच्ची का विवरण एवं संपर्क सूत्र

यदि किसी को भी यह बच्ची कहीं दिखाई दे या इसके बारे में कोई भी जानकारी मिले तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। आपकी एक छोटी सी सूचना किसी के घर की खुशियां वापस लौटा सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment