4 साल से चल रहा था देवर-भाभी का अफेयर; 6 मई को हुई थी 20 वर्षीय युवक की शादी, सड़क किनारे बातचीत के दौरान ब्लेड से किया हमला
कहते हैं अवैध संबंधों का अंजाम हमेशा दर्दनाक और खौफनाक होता है। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां देवर को अपनी ही भाभी से इश्क लड़ाना बेहद भारी पड़ गया। पिछले 4 सालों से प्रेम प्रसंग में डूबी भाभी को जब पता चला कि उसके प्रेमी देवर ने कहीं और शादी कर ली है, तो वह आगबबूला हो उठी। गुस्से में आगबबूला 4 बच्चों की मां (भाभी) ने ‘आखिरी मुलाकात’ के बहाने बुलाकर प्रेमी का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। खून से लथपथ युवक सड़क पर तड़पता रहा, जिसे बाद में राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। 6 मई को हुई थी प्रेमी की शादी, भड़की थी प्रेमिका (भाभी) यह पूरा सनसनीखेज मामला हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुजदेई गांव का है। जानकारी के अनुसार, यहां के रहने वाले 20 वर्षीय युवक सुधीर की इसी 6 मई (2026) को शादी हुई थी। लेकिन सुधीर का अपनी रिश्ते की भाभी के साथ पिछले 4 सालों से अवैध संबंध (अफेयर) चल रहा था। अपनी शादीशुदा प्रेमिका को छोड़कर सुधीर द्वारा दूसरी जगह शादी कर लेने से महिला बेहद नाराज थी। इसी खुन्नस में भाभी ने उसे आखिरी बार मिलने के लिए बुलाया था। सुधीर को इस बात का जरा भी अहसास नहीं था कि जिस महिला से उसने 4 साल प्यार किया, वह इस खौफनाक हद तक जा सकती है।
सड़क किनारे बात करते-करते ब्लेड से किया वार शनिवार (09 मई 2026) को सुधीर कुरसैली गांव के पास खेत पर अपनी प्रेमिका (भाभी) से मिलने पहुंचा। सड़क किनारे बाइक पर आमने-सामने बैठकर दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच बहस तेज हो गई। अचानक महिला ने अपने पास छिपाकर रखा ब्लेड निकाला और सुधीर पर हमला करते हुए उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इस दर्दनाक हमले के बाद सुधीर खून से लथपथ होकर बीच सड़क पर चीखने-चिल्लाने और तड़पने लगा, जिसके बाद हमलावर महिला मौके से फरार हो गई।
अस्पताल में भर्ती, युवक ने कबूला 4 साल का अफेयर चीख-पुकार सुनकर मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने आनन-फानन में घायल सुधीर को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, उसका प्राइवेट पार्ट काफी हद तक कट चुका है। उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। अस्पताल के बिस्तर से घायल सुधीर ने खुद इस खौफनाक सच को स्वीकार किया है। उसने बताया कि उसके गांव में ब्याही रिश्ते की भाभी से उसके 4 साल से संबंध थे। उसने कहा, “6 मई को मेरी शादी हो गई, इसी बात से गुस्से में आकर उसने मुझे मिलने बुलाया और ब्लेड से मेरा प्राइवेट पार्ट काट दिया।” इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और यह साबित कर दिया है कि अनैतिक संबंध भले ही कुछ पल का सुख दें, लेकिन इनका अंजाम जिंदगी तबाह करने वाला ही होता है।





















Total Users : 961341
Total views : 2720823