Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रमंडलीय आयुक्त का सघन निरीक्षण: बालक एवं बालिका गृह पहुंचे कमिश्नर, बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने का दिया सख्त निर्देश!

On: May 10, 2026 11:44 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दिव्यांग और मूक-बधिर बालिकाओं के लिए रांची सीआईपी से बुलाए जाएंगे सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ, कंप्यूटर और सिलाई प्रशिक्षण देने का आदेश, मिशन वात्सल्य के 2 लाभुकों को सौंपा चेक

📍 चतरा | न्यूज़ स्केल लाइव

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल (हजारीबाग) के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने शनिवार को चतरा जिले के पकरिया स्थित ‘मिशन वात्सल्य बाल संरक्षण योजना’ के तहत संचालित बालिका गृह और बालक गृह का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त ने बच्चों की सुरक्षा, रहन-सहन और सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कड़े दिशा-निर्देश दिए।

बालिका गृह: सुरक्षा जांची, बच्चियों से किया सीधा संवाद आयुक्त ने सबसे पहले बालिका गृह का रुख किया। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की स्थिति को परखा। इसके बाद उन्होंने आश्रय गृह में रह रही बालिकाओं से सीधे बातचीत कर उनकी दैनिक जरूरतों और समस्याओं को सुना। आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बालिकाओं के पुनर्वास की प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके अलावा, केंद्रीय पंजी, बच्चों की उपस्थिति पंजी, व्यक्तिगत फाइलें, सीडब्ल्यूसी (CWC) के प्रपत्र और आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की भी गहन जांच की गई। इस दौरान आयुक्त ने परिसर में पौधारोपण भी किया।

दिव्यांग बालिकाओं के लिए विशेष पहल और रोजगार पर जोर निरीक्षण के दौरान सबसे अहम फैसला मूक-बधिर और दिव्यांग बालिकाओं के लिए लिया गया। आयुक्त ने निर्देश दिया कि रांची स्थित सीआईपी (CIP) से सांकेतिक भाषा विशेषज्ञों को मासिक स्तर पर यहां उपलब्ध कराया जाए ताकि इन बच्चियों की भावनाएं समझी जा सकें और उनके परिवार का पता लगाया जा सके। साथ ही, बालिकाओं को भविष्य में आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें कंप्यूटर, टाइपिंग और सिलाई के प्रशिक्षण से जोड़ने तथा आवश्यक संसाधनों की तुरंत व्यवस्था करने का सख्त निर्देश भी दिया गया।

बालक गृह में बच्चों ने स्वागत गीत गाकर किया अभिवादन बालिका गृह के बाद आयुक्त बालक गृह पहुंचे, जहां बच्चों ने स्वागत गीत गाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। यहां भी आयुक्त ने बच्चों से उनके भोजन, शिक्षा, खेलकूद और साफ-सफाई की व्यवस्था पर खुलकर बात की। उन्होंने मिशन वात्सल्य योजना के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बच्चों के लिए एक सुरक्षित और बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

दो नए लाभुकों को सौंपी गई सहायता राशि इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा ‘मिशन वात्सल्य बाल संरक्षण’ अंतर्गत प्रयोजन योजना (स्पॉन्सरशिप) के दो नए लाभुकों को चेक के माध्यम से सहायता राशि भी प्रदान की गई। इस सघन निरीक्षण कार्यक्रम में चतरा उपायुक्त रवि आनंद, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेणु रवि, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अरुणा प्रसाद सहित बालक और बालिका गृह के सभी कर्मी मौजूद रहे।

Also Read:मनरेगा में भ्रष्टाचार: BDO के नाम पर पंचायत सचिव ने मांगा 1000 का नजराना, PhonePe से लिए 700 रुपये, घूसखोरी का आरोप!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की बड़ी उपलब्धि: ग्रामीण विकास के लिए मिला प्रतिष्ठित एक 12वां ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड’

कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

गिद्धौर न्यूज बुलेटिन: जागरूकता, सत्यापन, आस्था और आपदा की विशेष रिपोर्ट, खबरों के लिए लिंक टच करें…

ओडीएफ घोषणा के 8 साल बाद भी सार्वजनिक शौचालय को तरस रहे लोग; महिलाओं को उठानी पड़ रही भारी परेशानी!

मोबाइल चोर गिरोह का अंतर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार; 31 मोबाइल और कैमरा बरामद!

NEET UG-2026 पेपर लीक: CBI का देशव्यापी एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; NTA के पुनर्गठन के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका!

मवेशी चराने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म; पहाड़ पर ले जाकर तीन दरिंदों ने की हैवानियत, सभी गिरफ्तार!

घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में चालक और उपचालक की मौके पर मौत!

एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शराब के साथ प्रतापपुर का तस्कर गिरफ्तार!

नशा माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार, 8.74 लाख कैश और ड्रग्स बरामद!

Leave a Comment