Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, 1354 केसों का किया गया निष्पादन, 13290142 रूपए की हुई राजस्व प्राप्ति 

On: May 9, 2026 9:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, 1354 केसों का किया गया निष्पादन, 13290142 रूपए की हुई राजस्व प्राप्ति

 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देशानुसार और पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा लोहरदगा श्री राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में 09 मई 2026 को वर्ष का द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा द्वारा सिविल कोर्ट परिसर में किया गया। इसके पूर्व व्यवहार न्यायालय, रांची में झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठम न्यायाधीश श्री सुजीत नारायण प्रसाद ने राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन किया। वहीं वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष श्री राजकमल मिश्रा और डालसा सचिव श्री मनोरंजन कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े। वहीं पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा ने राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान बनाए गए विभिन्न बैंचों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम नागरिकों को सुलभ, त्वरित और कम खर्च में न्याय दिलाने का सशक्त माध्यम है। लोगों में प्रेम, शांति, समृद्धि व समरसता बनी रहे यही इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य है।

वहीं आंकड़ों की जानकारी देते हुए डालसा सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए कुल छह बेचों का गठन किया गया था। बेंच संख्या एक में विद्युत संबंधी मामले डीजे प्रथम श्री स्वयंभू के नेतृत्व में, बेंच संख्या दो में पारिवारिक, एमएसीटी, क्रिमिनल अपील, सिविल अपील, मेट्रिमोनियल केसेज के मामले डीजे द्वितीय श्रीमती नीरजा असरी के नेतृत्व में, बेंच संख्या तीन में क्रिमिनल कंपाउंडबल, माइंस एंड मिनरल्स, फॉरेस्ट एक्ट, एनआई एक्ट, एमवी एक्ट, एक्साइज केसेस आदि के मामले सीजेएम सह एसीजेएम श्री केके मिश्रा के नेतृत्व में, बेंच संख्या चार में बीएसएनल, बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंक से संबंधित मामले श्री रोहित कुमार सिविल जज सीनियर डिवीजन सह जेएम प्रथम क्लास के नेतृत्व में, बेंच संख्या पांच सभी सिविल केस, ग्रामीण बैंक, अलाहाबाद बैंक, एसबीआई, यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक से संबंधित मामले एसडीजेएम श्री अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जबकि बेंच संख्या छह कंज्यूमर फोरम, म्युनिसिपल लॉ, लेबर लॉ, रेवेन्यू केसेज सहित अन्य मामले सदस्य कंज्यूमर फोरम मिस पूनम सुनीता बाडा के नेतृत्व में गठित किया गया था। वहीं आयोजन में कुल 1354 वादों का निष्पादन किया गया। साथ ही 13290142 रुपए का राजस्व प्राप्त हुई। वहीं निस्तारित किए गए वादों में कुल 140 वाद विभिन्न न्यायालयों में लंबित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी: 5 लाख का इनामी और झांगुर ग्रुप का सरगना दो साथियों संग रांची-गुमला सीमा पर किया सरेंडर

ब्राह्मण समाज की संगठनात्मक मजबूती पर मंथन: हुई प्रखंड स्तरीय बैठक, समाज को एकजुट करने का संकल्प

जिला प्रशासन की अनूठी पहल: विकास भवन में आम क्रेता-विक्रेता संवाद का आयोजन, सीधे बाजार से जुड़े बागवानी किसान

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कार्यकर्ताओं को दिया बूथ मजबूती का मंत्र

नो-एंट्री नियमों की उड़ रही धज्जियां: पुलिस की नाक के नीचे बाजार में घुस रहे भारी वाहन, हादसे के डर से सहमे लोग

साइबर ठगों का नया और खतरनाक पैंतरा: बिना OTP, लिंक या कॉल के महिला के खाते से उड़ाए ₹20 हजार; 15 दिनों में दूसरा शिकार

15 महीनों से टूटा है पुल: जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से घुट रही हजारों ग्रामीणों की जिंदगी, जान जोखिम में डालकर आवागमन को मजबूर

पुलिस की बड़ी कामयाबी: सिमरिया के गोठाई जंगल से 1 किलो 113 ग्राम अफीम के साथ दो अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

शिक्षा व्यवस्था की हाई-लेवल समीक्षा: स्कूलों में कम उपस्थिति पर भड़के डीसी, दिए शत-प्रतिशत हेल्थ चेकअप के निर्देश

होनहार लाल रांची में जिंदगी की जंग हारा: प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे करण का कमरे में मिला फंदे से लटकता शव

बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन का महाधिवेशन: पूर्व सांसद धीरज साहू सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत, उमड़ा श्रमिकों का जनसैलाब

बड़ा हादसा: कचमची गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, सुमंती कुमारी गंभीर रूप से घायल

Leave a Comment