Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

​भंडरा-चट्टी मुख्य पथ पर अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, एक महिला गंभीर रूप से घायल; थाना प्रभारी ने पहुँचाया अस्पताल

On: May 30, 2026 10:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

​भंडरा-चट्टी मुख्य पथ पर अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, एक महिला गंभीर रूप से घायल; थाना प्रभारी ने पहुँचाया अस्पताल

​भंडरा (लोहरदगा): भंडरा-चट्टी मुख्य पथ पर कचमची गांव के समीप एक ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भंडरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

​कचमची लौटते समय हुआ हादसा

​जानकारी के अनुसार, कचमची गांव निवासी झारू उरांव अपनी 35 वर्षीय पत्नी सुमंती कुमारी के साथ अपने ऑटो से वापस अपने गांव कचमची लौट रहे थे। इसी दौरान कचमची गांव के समीप ही अचानक ऑटो से नियंत्रण खो गया और वह सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में सुमंती उरांव को गंभीर चोटें आईं।

​थाना प्रभारी और ग्रामीणों ने पेश की इंसानियत की मिसाल

​दुर्घटना की खबर मिलते ही भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने समय न गंवाते हुए ग्रामीणों के सहयोग से लहूलुहान महिला को गाड़ी में बिठाया और सीधे सीएचसी भंडरा ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला का प्राथमिक उपचार किया। महिला की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के अधिवेशन में उमड़ा हजारों श्रमिकों का जनसैलाब

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

मासिक लोक अदालत का हुआ आयोजन, 26 केसों का किया गया निष्पादन, 14,80,000 रूपए की हुई राजस्व प्राप्ति 

“चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान का शुभारंभ,माहवारी पर खुलकर संवाद एवं प्रचार प्रसार करने की अपील

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने की नगर परिषद की समीक्षा, दिये निदेश

कॉलेज में एनएसयूआई का प्रदर्शन: भीषण गर्मी के बीच ठंडे पानी और सफाई की मांग, प्राचार्य को सौंपा 4 सूत्री ज्ञापन

विधायक और सांसद स्वार्थ की राजनीति न करें और चुप्पी तोड़ समाधान की पहल करे – मिशन बदलाव * गुमला में यदि 113 करोड़ रुपए की अमृत मिशन 2.0 पर ब्रेक लगता है तो गुमला की जनता पेयजल के लिए त्राहि-त्राहि करेंगे*

बालू माफियाओं का तांडव: सीओ के साथ बदसलूकी, प्रशासनिक टीम को घेरकर जबरन छुड़ा ले गए जब्त दो ट्रैक्टर

बड़ा हादसा: नदी पर बन रहे पुल की स्लैब व शटरिंग गिरने से 6 मजदूरों की मौत, मलबे में कई के दबे होने की आशंका

देवघर में बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के डीसी: नगर निगम अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार, कचरा निष्पादन में लापरवाही पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

रेफरल अस्पताल में डिजिटल क्रांति: अब स्कैन एंड शेयर से होगा ओपीडी रजिस्ट्रेशन, मरीजों को लंबी कतारों से मिली मुक्ति

फूटा रैयतों का गुस्सा: आम्रपाली कोल परियोजना के शिवपुर साइडिंग में चक्का जाम, टेंट लगाकर सड़क पर बैठे विस्थापित

Leave a Comment