Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एसएसबी 35वीं बटालियन में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थय शिविर,

On: May 4, 2026 11:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

223 जवानों की जांच, टीबी के प्रति जागरूकता पर जोर

चतराः 35वीं बटालियन एसएसबी के कमांडेंट संजीव कुमार के दिशानिर्देशन में बटालियन मुख्यालय चतरा में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 100 दिवसीय’ के तहत वृहद स्वास्थय जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत बटालियन मुख्यालय एवं सभी कंपनियों के कुल 223 बल कर्मियों की स्वास्थय जांच की गई। शिविर का मुख्य उद्देश्य जवानों को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते इसकी पहचान कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना था। शिविर में जिला सदर अस्पताल, चतरा की विशेषज्ञ टीम के सहयोग से निःशुल्क जांच की व्यवस्था की गई। इसमें ब्लड टेस्ट (रक्त जांच), एक्स-रे, आईजीआरए टेस्ट सहित अन्य आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण किए गए। बटालियन मुख्यालय में शिविर का संचालन डॉ. अनिल कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी अनेन्द्र मणि सिंह, उप-कमांडेंट पार्थ सारथी रॉय, नीरज कुमार सिंह एवं दीपक कुमार मौजूद रहे। जिला सदर अस्पताल से आए विशेषज्ञ दल में विक्रांत कुमार (डीपीसी, एनटीईपी), राजेश कुमार (एसटीएलएस), मनोज कुमार पाण्डेय (एसटीएस), बिंदु कुमार (एसटीएस), पूजा कुमारी (एएनएम) एवं मंगल हांसदा (एक्स-रे तकनीशियन) शामिल थे, जिन्होंने शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान डॉ. अनिल कुमार ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि सजगता और समय पर जांच ही टीबी जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने जिला अस्पताल की टीम के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Also Read: मंडल कारा में डीसी और एसपी का औचक छापा: चप्पे-चप्पे की ली तलाशी, जानिए जेल के अंदर क्या मिला?

Also Read: अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, प्राथमिकी दर्ज जांच में गैरमजरूआ भूमि पर बड़े पैमाने पर उत्खनन का खुलासा

Also Read: बरही बैंक डकैती का पर्दाफाश: करोड़ों के सोने के साथ यूपी के बनारस से पकड़ा गया इंटरस्टेट गैंग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चतरा के लिए गौरव का पल: 10 गांवों को पछाड़कर गिद्धौर बना जिले का पहला मॉडल सोलर गांव!

विकास योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

प्रतिभाओं का सम्मान: DC ने टॉपर बच्चों को किया पुरस्कृत, कहा- यह तो सफलता की पहली सीढ़ी है!

दीनबंधु विद्यालय में प्रतिभाओं का सम्मान! स्मृति न्यास ने 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत

अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, प्राथमिकी दर्ज जांच में गैरमजरूआ भूमि पर बड़े पैमाने पर उत्खनन का खुलासा

मंडल कारा में डीसी और एसपी का औचक छापा: चप्पे-चप्पे की ली तलाशी, जानिए जेल के अंदर क्या मिला?

कांग्रेस में फिर बढ़ा कद, आभा ओझा बनीं प्रदेश सचिव

माइक्रो फाइनेंस में उत्कृष्ट कार्य पर सिकंदर यादव सम्मानित

मुर्गी फार्म से इन्वर्टर-बैट्री की चोरी, 25 हजार का नुकसान

साइबर ठगी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

पत्रकार की माता के दशकर्म में शोकसभा, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

कुएं में गिरने से महिला की मौत, गांव में पसरा मातम

Leave a Comment